Uncategorized

शिमला : 4.89 ग्राम चिट्टा सहित चार युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

युवा चिट्टे की चपेट में और पुलिस द्वारा नशा बेचने वालो के खिलाफ लगातार कारवाही की जा रही है  और काफी संख्या में चिट्टे को बेचने वाले पुलिस के हाथ भी लगे है लेकिन उपरी क्षेत्रों में ये चिट्टा आखिर आ कहा से रहा है। ये अभी पुलिस के सामने सबसे बड़ी पहेली बनी हुई है जिसकी गुथी अभी सुलझना हुई नही दिख रही है। वहीं पिछले रात ठियोग पुलिस द्वारा 4 लोगो को पकड़ा गया है।  जानकारी देते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि जब उनके कर्मचारी गश्त कर रहे थे पराला, तो रात करीब 9:00 बजे जब वह छैला केंची में मौजूद थे। तो उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि विवान होटल पराला की तीसरी मंजिल के एक कमरे में कुछ लड़के ठहरे हुए हैं, जिनके कब्जे में कोई नशीला पदार्थ हो सकता है और वे किसी नशीले पदार्थ के नशे में हो सकते हैं। सूचना पर विवान होटल के तीसरी मंजिल के कमरा नंबर 104 में चेकिंग की, जहां चार लड़के थे। जब कमरे की तलाशी की तो उस दौरान उनके पास 4.89 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। इसमें जिन चार लोगों को पकड़ा गया है वह ग्राम चंबल पी.ओ. बालघर ते. ठियोग जिला शिमला हिमाचल प्रदेश और उम्र 22 साल, आर/ओ ग्राम धार कलना पी.ओ. दियोथी तेह. ठियोग जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 34 साल, आर/ओ गांव पडगेया पी.ओ चनैर तेह. ठियोग जिला शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 22 साल और निवासी ग्राम थानाधार पी.ओ चनैर तह. ठियोग जिला शिमला हिमाचल प्रदेश और उम्र 20 वर्ष कमरे के अंदर पाए गए। थाना ठियोग में युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है व आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

12 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

14 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

22 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

2 days ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

2 days ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

2 days ago