मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
मंडी जिला के बल्ह विधानसभा क्षेत्र विधायक एवं भाजपा अनूसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र सिंह गांधी ने प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ तीखा जुबानी हमला बोला है। मंडी जिले के सुंदरनगर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि अगर आज की तारीख में विधानसभा चुनाव हो जाए तो प्रदेश की कुल 68 सीटों में से 60 सीटें भाजपा और मात्र 8 सीटें ही कांग्रेस को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि ओल्ड पेंशन स्कीम में कई प्रकार के स्लैब होते हैं, लेकिन अभी तक प्रदेश सरकार ओपीएस बहाली को अपना पक्ष बता नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के समय कांग्रेस पार्टी द्वारा कर्मचारियों से किया गया मजाक इनके लिए गले की फांस बन जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक का बयान अलग-अलग होता है। इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बदले की राजनीति के कारण दिव्यांग कर्मचारियों को भी नहीं बख्शा है। इन कर्मचारियों के तबादले भी कई किलोमीटर दूर कर दिए गए हैं। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम के नेतृत्व में बनी सरकार के दौरान ही हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद प्रदेश में ऑपरेशन लोटस होगा और एक बार फिर जयराम ठाकुर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर सत्ता संभालेंगे। उन्होंने कहा की लोकसभा के चुनावों में कांग्रेस पार्टी को मुंह की खानी पड़ेगी और भाजपा प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर विजय होगी। इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज नेरचौक से आउटसोर्स कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाकर प्रदेश सरकार ने इस स्वास्थ्य संस्थान में अव्यवस्था का माहौल सरकार ने पैदा कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय बल्ह एयरपोर्ट का विरोध करने वाले वही दलाल हैं जिन्होंने पहले बल्ह में होने हुए विभिन्न विकास कार्यों का पहले भी विरोध किया था।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…