किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के समापन के बाद अब हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू हो गया है | वहीं आज कल्पा ब्लॉक के कोठी गांव में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया गया, जिसमे ग्राम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दयाल सिंह नेगी की अध्यक्षता में एक जन सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कल्पा ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेगी, कल्पा तहसील अध्यक्ष जय कृष्ण नेगी, व कोठी गांव के प्रभारी रंजीत नेगी मुख्य तौर से मौजूद रहे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने हाथ मिलाकर देश में बढ़ती समस्याओं बेरोजगारी,महंगाई, भ्रष्टाचार, निजीकरण आदि के संबंध में बताया गया। कल्पा ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता हर बूथ में जाकर लोगो को बढ़ती महंगाई बेरोजगारी, भ्रष्टाचार,निजीकरण के बारे जागरूक किया जा रहा है । बता दें कि इस दौरान कोठी पंचायत के 10 लोगों ने भगत मनी,आशा कुमारी, सपना कुमारी, आलोक कुमार, विमल कुमार, विनोद कुमार, अमर कुमार, राहुल कर्ण, रमेश कुमार, हरिओम ने भाजपा को छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है जिस पर ग्राम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत भी किया है |
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…