मुख्य समाचार

सिरमौर : जिले के राजगढ़ क्षेत्र के कोरोना पॉजिटिव 67 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

सिरमौर (राजकुमार सूद/संपादक),

प्रदेश में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ते जा रहे है | वहीं सिरमौर जिले के राजगढ़ क्षेत्र के 67 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई | जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग अन्य बीमारियों से भी ग्रसित था | गम्भीर हालत में देखते हुए उन्हें राजगढ़ अस्पताल से नाहन मेडिकल कॉलेज में 4 अप्रैल को दाखिल किया गया था | बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव भी था | मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने  कोरोना संक्रमित बुजुर्ग के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग अन्य बीमारियों से भी ग्रसित था। उन्होंने कहा कि मृतक का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया जा रहा है। कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग ने आज नाहन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया | सिरमौर में कोरोना के 104 सक्रिय मामले हैं और जिले में अब तक 228 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 1739 के पार हो गई है।। स्वास्थ्य विभाग ने जिला चिकित्सा अधिकारियों को प्रतिदिन कोरोना की समीक्षा को लेकर बैठक करने को कहा है। कोरोना से निपटने के लिए 10-11 अप्रैल को प्रदेश में मॉकड्रिल की जाएगी। प्रदेश ने केंद्र सरकार से कोरोना वैक्सीन की मांग की है। प्रदेश में कोरोना की पिछले एक सप्ताह की संक्रमण दर 6.6 हो गई है, जबकि अस्पताल में प्रवेश की दर 0.9 फीसदी पहुंच गई है, लेकिन प्रदेश में कोरोना वैक्सीन खत्म हो चुकी है, जिसकी केंद्र से कई बार मांग की जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल के अनुसार कोरोना से निपटने के लिए राज्य के अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर हैं। 

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

7 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago