मुख्य समाचार

शिमला : युवा कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी के समर्थन में निकाला गया विशाल मशाल जलूस

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास के नेतृत्व में युवा कांग्रेस हिमाचल प्रदेश द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में एवं लोकतंत्र को बचाने हेतु विशाल मशाल जलूस निकाला गया I केंद्र सरकार द्वारा लगातार लोकतंत्र की हत्या की जा रही और अडानी के महाघोटाले को छुपाने का काम किया जा रहा हैI इस मशाल यात्रा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजभवन तक पैदल मार्च किया I केन्द्र सरकार पर वार करते हुए श्रीनिवास ने कहा कि देश की जनता मोदी सरकार को लोकतंत्र को मिटाने और निरंकुश अहंकारी शासक के रूप में याद करेगीI लगातार भाजपा सरकार विपक्ष को ED, CBI जैसे सरकारी संस्थाओं का दूरूपयोग करके डराने का कार्य कर रही हैI जिसमें भाजपा सरकार खुद को विफल होता देख अब नये – नये हथकंडे अपना रही है I मोदी सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से डर गयी है I जिस प्रकार से राहुल गांधी ने लगातार सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और अभी हाल ही में संपन्न हुई ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में जो आम जनता का समर्थन राहुल गांधी जी को मिला है, उससे भाजपा के पांव तले से जमीन खिसक गई है I

वही उन्होंने कहा कि कैसे सोची समझी साज़िश के तहत सिर्फ अपने मित्रों को बचाने के लिए यह सब रचा गया है I पूरा देश जानता है कि कैसे आज अदानी के घोटाले को लेकर विश्व भर में चर्चा हो रही है I कोर्ट के मामले की बात करें तो जब किसी एक प्रदेश में हुई घटना की कंप्लेंट दूसरे राज्य में होती है तो कोर्ट उस मामले को लेकर उस राज्य में जांच पड़ताल करवाता है उसके बाद मामले को लेकर निर्णय होता है I लेकिन यहाँ ऐसा कुछ भी नहीं होता I न्यायपालिका पर भी सरकार दबाव बनाए हुए हैं I युवा कांग्रेस केन्द्र सरकार को आगाह करती है कि आप संसद में माईक बन्द कर सकते हैं, पूरी संसद को म्यूट कर सकते हैं, पर युवाओं की आवाज को आप नहीं दबा पाएंगे I मोदी सरकार के द्वारा जिस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या की जा रही I उसी लोकतंत्र को बचाने के लिए युवा कांग्रेस सड़कों पर उतर चुकी है I पहले भी ऐसा ही कारनामा स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ हुआ था उनकी भी सदस्यता रद्द की गई थी और पूर्ण बहुमत के साथ जनता के समर्थन से कांग्रेस की सरकार स्थापित हुई थी और वैसा ही कारनामा आज मोदी सरकार कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ दोहरा चुकी है और याद रखना इतिहास खुद को दोहराता है I 2024 में केंद्र की सत्ता में कांग्रेस का आना तय है I इस मौके पर प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली, सहप्रभारी विनीत कम्बोज, प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी, सहप्रभारी योगेश हांडा, यदुपति ठाकुर मौजूद रहे I साथ ही  प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में हुई I

Himachal Darpan

Recent Posts

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

14 minutes ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

18 minutes ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

21 minutes ago

देवभूमि में भक्ति का महाकुंभ: 6.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…

4 hours ago

मौत के मुहाने से वापसी: बर्फ में फंसे युवक को पुलिस ने बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…

4 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी, 28-30 मार्च तक येलो अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…

4 hours ago