रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत एक बार फिर चिट्टा तस्करी का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने दो युवकों हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। एसडीपीओ रामपुर शिवानी महला ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार रात कुमारसैन थाने के एएसआई मनमोहन कालिया ने अपने दलबल सहित किंगल में ट्रैफिक नाका लगाया हुआ था। इस दौरान नाके से गुजर रही एचपी06ए-7378 को पूछताछ के लिए रोक गया। पुलिस पूछताछ में वाहन में सवार दोनों युवक हड़बड़ा गए और तलाशी में उनके पास 2.47 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी युवकों की पहचान 20 वर्षीय राहुल पुत्र रतन चंद गांव शलाग डाकघर खुन्नी तहसील ननखड़ी जिला शिमला तथा चांद कुमार पुत्र स्वर्गीय साध राम गांव दोगरी डाकघर कोयल तहसील निरमंड जिला कुल्लू उम्र 21 वर्ष के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 व 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…
ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…
संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…