मुख्य समाचार

चंबा : फिर से आरंभ हो गया जिला चंबा में कोरोना पॉजिटिव रोगियों के आने का सिलसिला

चंबा (एम.एम.डैनियल/ब्यूरो चीफ),
जिला चंबा में कोरोना पॉजिटिव मामले आने का सिलसिला फिर से शुरू हो गया है। शुक्रवार को जिला चंबा के विभिन्न क्षेत्रों सहित मुख्यालय में 10 कोरोना के नए संक्रमित के मामले सामने आए हैं। इस संदर्भ में पुष्टि करते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी चंबा डॉ. जालम सिंह ने बताया कि जिला चंबा में नए 10 मामले मिलाकर कोरोना एक्टिव मामलों की संख्या 86 हो गई है। उन्होंने बताया कि जबकि रिकवरी कोविड रोगियों की संख्या 13, व अभी तक जिलाचंबा में बीते वर्षों में इस महामारी से मरने वालें रोगियों की संख्या का आकंड़ा 179 पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि नए 10 मामलों में मुख्यालय से ही संबंधित है। इस कोरोना पॉजिटिव रोगी की ट्रैवल हिस्ट्री जाने विभागीय फील्ड स्टाफ को दिशा निर्देश जारी कर दिए है। उन्होनें कहा कि आम लोगों को लगाातार कोविड-19 के तहत उपचार एवं हिदायतों के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिलाई गोलीकांड का पुलिस ने किया पर्दाफाश, रंजिश में रची थी हत्या की साजिश; आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार दो भाइयों पर गोली चलाकर…

14 hours ago

रेणुका मेले के दौरान किसानों को मिलेगी किसान पंजीकरण की सुविधा

ददाहू ( हेमंत चौहान ,संवाददाता ), नाहन, 17 नवंबर। भारत सरकार की एग्रीस्टैक योजना के…

2 days ago

पच्छाद पुलिस की कार्रवाई, मकान से बरामद हुई 7 लीटर अवैध शराब

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार…

2 days ago

हरिपुरधार में तीन मंजिला मकान में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने 8 लोगों को दबोचा; 36,200 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट संगड़ाह। जिला सिरमौर के हरिपुरधार में पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते…

2 days ago