मुख्य समाचार

धर्मशाला : कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने किया अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय देहरा का लोकार्पण

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),  

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना ने शुक्रवार को देहरा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय का उद्घाटन किया। देहरा में स्थापित इस न्यायालय से देहरा, ज्वालामुखी और आस पास के क्षेत्र के लाखो लोगों को न्यायिक सुविधा प्राप्त होगी। लोकार्पण के अवसर पर बचत भवन देहरा में आयोजित कार्यक्रम में न्यायमूर्ति सबीना ने कहा कि प्रदेश उच्च न्यायालय लोगों को उनके घर-द्वार के समीप तीव्र एवं किफायती न्याय सुनिश्चित बनाने के लिए समर्पित प्रयास कर रहा है। जनता के लिए न्याय व्यवस्था को अधिक सुगम और सुलभ बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं। उन्होंने न्यायिक प्रकिया को अधिक जनमुखी बनाने के लिए बार एसोसिएशन और न्यायाधीशों के मिलकर काम करने की जरूरत को रेखांकित किया। उन्होंने नए कोर्ट के लिए बधाई देते हुए सभी सम्बंधित न्यायिक अधिकारियों और बार एसोसिएशन से इसे लेकर अपनी जिम्मेदारी समझने और गुणात्मक काम करने को कहा। प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों को अतिरिक्त जिला एवं सत्र कोर्ट मिलने पर बधाई दी। उन्होंने जिला प्रशासन से लम्बित राजस्व मामलों के शीघ्र निपटारे को भी कहा। कार्यक्रम में प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर ने न्यायिक अधिकारियों और वकीलों से लोगों को तीव्र गति से न्याय प्रदान करने के लिए मिलकर काम का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अभी तक देहरा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थाई व्यवस्था न होने से क्षेत्र के लोगों को संबंधित मामलों में न्यायिक सहायता के लिए धर्मशाला तक का सफर तय करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इस कोर्ट के खुलने से ऐसे सभी लोगों को सहुलियत होगी। इस मौके वी एस गिल अध्यक्ष बार एसोसिएशन देहरा ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को शाल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विवेक सिंह ठाकुर प्रशासनिक जज हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट, अजय मेहता सेशन जज कांगड़ा स्थित धर्मशाला, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश देहरा नितिन कुमार, अरविंद मल्होत्रा रजिस्ट्रार जनरल, चिराग सिंह भानु ओएसडी उच्च न्यायालय, न्यायाधीश नेहा दहिया, न्यायाधीश कनिका गुप्ता, वी.एस गिल अध्यक्ष बार एसोसिएशन देहरा, एसडीएम देहरा संकल्प गौतम, डीएसपी देहरा विशाल वर्मा सहित न्यायपालिका से जुड़े अधिकारी, अधिवक्ता एवं न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना ने शक्तिपीठ श्री ज्वालाजी माता के मंदिर में पूजा अचर्ना कर शीश नवाया। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट प्रशासनिक जज विवेक सिंह ठाकुर भी उनके साथ उपस्थि रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रोहित राठौर ने श्री ज्वालाजी मंदिर में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का स्वागत कर उन्हें समृति चिन्ह भेंट किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

5 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

16 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago