मुख्य समाचार

भरमौर : जनजातीय क्षेत्र भरमौर में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम संपन्न

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

महिला एवं बाल विकास  भरमौर के तत्वाधान में आज जनजातीय क्षेत्र भरमौर में 20 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित किए गए पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन हुआ l कार्यक्रम में तहसीलदार व कार्यकारी उप मंडल अधिकारी अशोक पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कीl इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मोटे अनाज जैसे की कोदा, कावनी, रागी, फाफरा, ओगला के फायदों के बारे में जागरूकता लाना था। उन्होंने कहा कि आयोजित किए गए पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में सक्षम आंगनबाड़ी केंद्रों के द्वारा क्षेत्र में जागरूकता लाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य के दृष्टिगत स्वस्थ आहार में पोषक तत्वों का होना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं इसलिए मोटे अनाज को बच्चों के आहार में अपनाने की आदत बनानी चाहिए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पंचायत स्तर पर जागरूक रहने का उपदेश दिया ताकि लोग अधिक से अधिक मोटे अनाज के प्रति जागरुक हों । इस अवसर पर बाल विकास अधिकारी  सुभाष दियोलिया  द्वारा बताया गया कि मोटे अनाज के चलन को प्रोत्साहित करना जरूरी है। इन अनाजों में सभी आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं तथा यह हमारी दैनिक कैलोरी की मात्रा को पूरा करते हैं तथा रक्तचाप, मधुमेह आदि बीमारियों को दूर रखते हैं।  उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित आंगनवाडी कार्यकर्ताओं और महिलाओं को अपने आस पास अन्य लोगों को भी जागरूक करने को कहा। इस अवसर पर महिलाओं द्वारा स्थानीय मोटे अनाजों से बने व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगाई जिसका अवलोकन मुख्य अतिथि द्वारा किया गयाl कार्यक्रम में डॉ शुभम शर्मा द्वारा स्थानीय बच्चों के विकास के आयाम की भी जांच कीl इस दौरान महिलाओं व बच्चों द्वारा कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई जिसके लिए मुख्य अतिथि द्वारा उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा वर्कर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 hour ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 hour ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

1 hour ago

देवभूमि में भक्ति का महाकुंभ: 6.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…

5 hours ago

मौत के मुहाने से वापसी: बर्फ में फंसे युवक को पुलिस ने बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…

5 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी, 28-30 मार्च तक येलो अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…

5 hours ago