मुख्य समाचार

सिरमौर : प्रदेश में सत्तारूढ़ दल होने के बावजूद भी कांग्रेसी नहीं चुन पाएंगे अध्यक्ष – मेलाराम शर्मा

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

31 मार्च को सिरमौर जिला में विकासखंड संगड़ाह के नए पंचायत समिति अध्यक्ष का चुनाव किया जाना है। 24 मार्च को पंचायत समिति के अध्यक्ष मेला राम शर्मा और उपाध्यक्ष मदन सिंह के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को मात्र एक मत के बहुमत से पास कराया गया था। कांग्रेस द्वारा किसे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पर ताजपोशी की जाती है इस बारे अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। 2 वर्ष पूर्व निवर्तमान अध्यक्ष मेला राम शर्मा के साथ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस उम्मीदवार तेजेंद्र कमल और चतर सिंह के विरुद्ध पार्टी के भीतर ही विरोध के स्वर फूट रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा से कांग्रेस में मिलने वाले पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष बनाएं जाने का प्रलोभन दिया गया था परंतु उन पर भी फिलहाल सहमति बनती नजर नहीं आ रही है। दूसरी ओर अविश्वास प्रस्ताव के लिए अंतिम समय में भाजपा की वरिष्ठ सदस्य इंदिरा शर्मा को भी उपाध्यक्ष पद का लॉलीपॉप दिया गया है परंतु उस पर भी सहमति बनती नजर नहीं आ रही है क्योंकि कांग्रेस के कुछ सदस्यों द्वारा इस बात पर आपत्ति जताई जा रही है कि जो लंबे अरसे से पंचायत समिति सदस्य कांग्रेस के साथ जुड़े हैं उन्हें दरकिनार कर भाजपा से अभी-अभी आए सदस्यों को उपाध्यक्ष नहीं बनाया जा सकता। दूसरी ओर निवर्तमान पंचायत समिति अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने कांग्रेस को चुनौती दी है कि प्रदेश में सत्तारूढ़ दल होने के बावजूद भी छुटभैय्ए कांग्रेसी 31 मार्च को अपना अध्यक्ष नहीं चुन पाएंगे। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं पर पंचायत समिति सदस्यों को डरा धमका कर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्यों के परिवार के नौकरीपेशा लोगों को तबादले की धमकी देकर डरा रहे हैं और एक महिला सदस्य के पति का तबादला जनजाति क्षेत्र में कर दिया गया है। शर्मा ने बताया कि भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्यों को अनेक प्रकार के प्रलोभन देकर बरगलाने की कुचेषटा की जा रही है। मेलाराम शर्मा ने बताया कि कांग्रेसी नेताओं द्वारा लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है और अनैतिकता का नंगा नाच कर भाजपा समर्थित पंचायत समिति सदस्यों को डराया धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस समर्थित पंचायत समिति सदस्य तेजेंद्र कमल को फिर से अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया जा रहा है उसे गत दिवस अनुशासनहीनता के आरोप मेंहिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी अमरप्रीत लाली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुख के इशारे पर उनको युवा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष के पद से निष्कासित कर दिया है। अब देखना यह है कि निष्काषित युवा नेता को विधायक विनय कुमार और अन्य कांग्रेस नेता पंचायत समिति अध्यक्ष बना पाते हैं या नहीं। मेला रामसर मंडावा किया है कि वह लोकतंत्र की हत्या नहीं होने देंगे और जिस दिन 31 मार्च के बाद पंचायत समिति के अध्यक्ष के चुनाव के लिए अगली बैठक होगी उस दिन वह फिर से बहुमत हासिल कर पुनः पंचायत समिति के अध्यक्ष बनेंगे और पंचायत समिति संगड़ाह भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार: दो मामलों में 23.46 ग्राम चिट्टा बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

( ब्यूरो रिपोर्ट ), धर्मशाला/नूरपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस…

1 day ago

बंजार महाविद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों पर सरकार की चुप्पी शर्मनाक, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार : सुरेंद्र शौरी

कुल्लू (आशा डोगरा , संवाददाता ), बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने राजकीय…

1 day ago

हिमाचल में बारिश का कहर जारी, 24 घंटे में 5 की मौत; 49 सड़कें बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार कहर बरपा रहा है। बीते 24 घंटों के…

2 days ago

गिरीपुल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 38.95 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़, 3 जुलाई। जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ की डिटेक्शन सेल…

2 days ago

राजगढ़ में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, स्कूल के समीप किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई।…

3 days ago

लाहौल की मयाड़ घाटी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से HRTC कंडक्टर की मौत

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल की मयाड़…

3 days ago