मुख्य समाचार

ठियोग : गड़ाकुफर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित, छात्रों को किया सम्मानित

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

ठियोग उपमंडल के वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गड़ाकुफर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रारंभिक शिक्षा निदेशक घनश्याम चंद बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने पहुंचे इस दौरान विद्यालय में प्रधानचार्य नरेन्द्र शर्मा से सहित बच्चों और अभिभावकों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया | इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में आये विद्यालय के पुराने छात्रों का अभिनंदन किया जो अलग अलग क्षेत्रो में अच्छे पदों पर विराजमान हैं उन्हें स्कूल द्वारा शॉल टोपी ओर स्म्रति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल के छात्रों ने कई रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए और अपनी प्रतिभा को उजागर किया वंही स्कूल के प्रधानचार्य नरेंद्र शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी ओर स्कूल की उपलब्धियों के बारे में बताया। स्कूल प्रधानचार्य नरेंद्र शर्मा ने कहा कि स्कूल के भवन में छत न होने के कारण छत रिस रही है और इससे भवन को नुकसान हो रहा है जिसके लिए पर्याप्त धन राशि की जरूरत है जिसके लिए सरकार ओर शिक्षा विभाग से सहयोग की दरकार है। इस दौरान मुख्यातिथि घनश्याम चंद ने स्कूल का ने वर्ष भर की गतिविधियां में अवल्ल रहने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी इस दौरान उन्होंने कहा कि आज निजी स्कूलों और सरकारी में शिक्षा ग्रहण करने को लेकर खींचतान चली है जिसके बारे में अभिभावकों को सोचने की जरूरत है उन्होंने कहा कि सरकार बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है जिसमे लोगों की सहभागिता जरूरी है। इस दौरान उन्होंने स्कूल द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की ओर स्कूल की छत और मैदान में सीढ़ियों को बनाने के लिए धन राशि देने का भी आश्वासन दिया जिसका स्कूल प्रभंधन और स्थानीय पंचायतों ने आभार जताया। इस दौरान स्कूल के निर्माण कार्य के लिए BDC सदस्य कमलेश वर्मा ने 60 हजार, प्रधानचार्य नरेंद्र शर्मा ने 50 हजार अध्यापक नंदलाल शर्मा ने 50 हजार ओर धर्मपकाश व्यवसायी ने 50 हजार देने की घोषणा की। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रधानचार्य नरेंद्र शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि आने वाले समय मे विधायलय ओर तरक्की करेगा जिसमे सभी का योगदान याद रखा जाएगा उन्होंने मुख्यातिथि घनश्याम चंद का भी विशेष आभार जताया और कहा कि स्कूल के टीचरों की ओर से 6 से 12वी तक सभी को निशुल्क कोट भी वितरित किये जायेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में नशे पर पुलिस का बड़ा प्रहार: दो मामलों में 23.46 ग्राम चिट्टा बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार

( ब्यूरो रिपोर्ट ), धर्मशाला/नूरपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस…

1 day ago

बंजार महाविद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों पर सरकार की चुप्पी शर्मनाक, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे सरकार : सुरेंद्र शौरी

कुल्लू (आशा डोगरा , संवाददाता ), बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने राजकीय…

1 day ago

हिमाचल में बारिश का कहर जारी, 24 घंटे में 5 की मौत; 49 सड़कें बंद, कई गांवों का संपर्क टूटा

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार कहर बरपा रहा है। बीते 24 घंटों के…

2 days ago

गिरीपुल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 38.95 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़, 3 जुलाई। जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ की डिटेक्शन सेल…

2 days ago

राजगढ़ में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, स्कूल के समीप किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव

निशेष शर्मा राजगढ़। सिरमौर जिले के राजगढ़ में गुरुवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई।…

3 days ago

लाहौल की मयाड़ घाटी में दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से HRTC कंडक्टर की मौत

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर उपमंडल की मयाड़…

3 days ago