Categories: विमर्श

तो क्या सिर्फ गरीबों के लिए है चालान ?

विकल्प सिंह ठाकुर

शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा में एक नया मंजर देखने को मिला । विभिन्न मुद्दों पर एक दूसरे से नोक झोंक करते रहने वाले हमारे माननीय विधायक एक दूसरे की हां में हां मिलाते दिखाई दिए । जो हिमाचल प्रदेश की राजनीति को फॉलो करते हैं वो जानते हैं की ये मंजर कभी कभार ही देखने को मिलता है ।

मामला था फतेहपुर के विधायक भवानी पठानिया के चालान का । हुआ ये कि वीरवार को शिमला में एक न्यायिक अधिकारी ने विधायक पठनिया की गाड़ी का चालान कर दिया था । कुल पांच हजार का चालान उनकी गाड़ी के सामने लगी फ्लैग रॉड को लेकर किया गया । विधायक ने सदन में ये मुद्दा उठाते हुए कहा कि खुद उस मजिस्ट्रेट की गाड़ी के सामने भी नेम प्लेट लगी हुई थी । भवानी पठानिया के ये मुद्दा उठाते ही दूसरे विधायकों ने भी अपने अपने शिकवे बयां करने शुरू कर दिए । लब्बेलुबाब ये था कि जब न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी नेम प्लेट और झंडियाँ लगाकर घूमते हैं तो सिर्फ विधायकों के लिए ही मोटर व्हीकल एक्ट लागू क्यों होना चाहिए । मंतव्य ये था कि विधायकों को भी झंडी लगाकर घूमने की इजाजत मिलनी चाहिए । हैरानी तो तब हुई जब भाजपा के विधायकों ने भी मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन करने की मांग को अपना समर्थन दिया । नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी लगे हाथ अपने चालान का पुराना किस्सा सुना दिया । मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने भी ज्यूडिशियल एक्टिविज्म पर चिंता जताई और विधायिका के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए एक कमेटी के गठन की घोषणा की ।

पाठकों को बता दें कि मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार प्रदेश में मुख्यमंत्री , राज्यपाल और मुख्य न्यायधीश के अलावा कोई भी गाड़ी में झंडी नहीं लगा सकता । केंद्र सरकार द्वारा ये संशोधन देश में वीआईपी कल्चर समाप्त करने के लिए लाया गया था । लेकिन शायद हमारी अफसरशाही और चुने हुए जनप्रतिनिधियों को ये बात रास नहीं आ रही ।

सवाल ये उठता है कि क्या हमारे जनप्रतिनिधि कानून से ऊपर है ? अगर एक विधायक का चालान हो गया तो क्या इसमें इतना हंगामा करने की जरूरत क्यों है ? जबकि रोजाना ना जाने कितने मध्यम और निम्न मध्यमवर्ग के लोगों के चालान होते हैं । गरीब ऑटो वाले और टैक्सी वाले कई कई बार अपनी पूरी दिहाड़ी चालान भुगतने में खर्च कर देते हैं । प्रदेश में नो पार्किंग के चालान धड़ल्ले से होते हैं जबकि हमारे ज्यादातर शहरों में पार्किंग की सुविधा नहीं होती । चंडीगढ़ जैसे शहरों में तो हिमाचल की गाड़ियों को देखते ही उनके चालान किए जाते हैं । लेकिन इन बातों पर कभी प्रदेश की विधानसभा में चर्चा नहीं होती ।

इसके बावजूद भी प्रदेश का आम नागरिक अपने चालानों को चुपचाप भुगतता है । ये सोचकर कि चलो आखिर पैसा अपनी सरकार के पास ही जा रहा है । उसे लगता है कि इस पैसे से वो हमारे ही विकास के काम करेगी । लेकिन अगर उसी सरकार में बैठे लोगों का चालान हो जाए तो वो विधानसभा में इस तरह का मंजर देखने को मिलता है । ऐसे में लाखों प्रदेशवासियों के मन में एक ही सवाल आता है – क्या चालान सिर्फ गरीबों के लिए है !

Himachal Darpan

Share
Published by
Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

45 seconds ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

25 minutes ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

56 minutes ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

1 hour ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

3 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

3 hours ago