मुख्य समाचार

शिमला : राज्य स्वास्थय समिति अनुबंध कर्मचारी संघ ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

राज्य स्वास्थय समिति (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) अनुबंध कर्मचारी संघ हि.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि 21-3-2023 को कर्मचारियों का बड़ी संख्या में एक डेपुटेशन राजीव राणा चेयरमैन असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस हिमाचल प्रदेश की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री से मिला और सुक्खू सरकार के 100 दिन पूरे होने पर माननीय मुख्यमंत्री को बधाई दी और फूलों का हार पहनकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने बताया माननीय मुख्यमंत्री ने विभाग को मणिपुर पॉलिसी पर काम करने के आदेश दिए है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि सरकार मणिपुर पॉलिसी लागू करने के लिए पूर्णतय प्रयास कर रही है और जल्दी ही एन एच एम कर्मचारियों को इसका लाभ देगी | प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य समिति NHM  के प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि 24 वर्षों से एन एच एम कर्मचारियों की अभी तक किसी भी सरकार द्वारा सुध नहीं  ली गयी थी! यह पहली बार है जब किसी सरकार द्वारा इन कर्मचारियों की भावनाओं को समझा गया है और  एन एच एम कर्मचारियों के पक्ष में जल्द स्कारात्मक निर्णय लेने के लिए कदमताल शुरू हुई।उन्होंने बताया कि इस से पहले भी  एन एच एम कर्मचारी संघ  राजीव राणा जी  की अध्यक्षता में 3-2-2023 और 14-3-2023  को स्वास्थ्य मंत्री से मिला चुका है और उसके बाद सरकार द्वारा  मणिपुर राज्य की तर्ज़ पर NHM कर्मचारी कि फाइल को पेश करने के आदेश विभाग को जारी  किए गए | जिसमें की कर्मचारी में एक नई उम्मीद की किरण जगी है | उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय सुखविंद्र सिंह सुक्खू   बहुत ही जबरदस्त निणऺय ले रहे हैं ,ओ पी एस बहाली जैसा बहुत ही बड़ा निणऺय सरकार पहली ही कैबिनेट में ले चुकी है, उन्होंने बताया कि संघ को पूर्ण विश्वास है कि सरकार 24 वर्षों से अनुबंध पर कार्य कर रहे इन कर्मचारियों के लिए इस अनुबंध प्रथा को समाप्त कर इसी बजट सत्र में नियमित कर वर्षों के इस ग्रहण को हमेशा के लिए खत्म करेगी l

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

3 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

3 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

5 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

5 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

5 hours ago