किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),
द किन्नौर टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के कार्यालय रिकांग पिओ में पुलिस विभाग के कर्मचारियों द्वारा एक बैठक का आयोजन किया, जिसमें टैक्सी चालकों को ट्रैफिक नियमों के बारे में विभाग के कर्मचारियों ने विस्तृत रूप से अवगत करवाया। इस दौरान सभी टैक्सी चालकों ने इस बैठक में बढ़ चढ़कर भाग लिया | साथ ही कर्मचारियों द्वारा बताएं जा रहे बातों को ध्यान पूर्वक सुन सभी ट्रैफिक नियमों की पालना करने का भी दृढ़ संकल्प लिया। इस दौरान द टैक्सी ऑपरेटर यूनियन किन्नौर के पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओ ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को अपने समस्या से अवगत कराया और कहा कि किन्नौर जिले में भी निजी वाहन चालक टैक्सी का काम कर रहे है जिसके चलते टैक्सी चालकों का काम ठप हो गया है। उन्होंने विभाग से आग्रह किया है कि विभाग द्वारा निजी वाहन चालको पर ध्यान रखे ओर निजी वाहन द्वारा टैक्सी के काम करते पकड़े गए तो कार्यवाही करें। इस बैठक में टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान वेद प्रकाश, उप प्रधान विद्या देव, ट्रैफिक यूनिट के इंचार्ज राजेंद्र ठाकुर तथा सभी टैक्सी चालक मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…