राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
नेहरू युवा केंद्र नाहन के सौजन्य से जिला सिरमौर में चलाए जा रहे जल संरक्षण अभियान के तहत राजगढ़ ब्लॉक में नवयुवक मंडल बड़गला के सभी सदस्यों द्वारा जल संरक्षण अभियान पर अपने गांव में पीने के पानी कि सार्वजनिक टैंक की साफ सफाई की गई। इस अवसर पर सभी सदस्य द्वारा पानी को साफ सुथरा रखना उसके बचाव के लिए एक शपथ भी ली गई। तथा सभी सदस्य द्वारा अपने गांव के सभी लोगों को पानी के महत्व बारे जागरुक किया गया। सभी सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि गांव के आसपास जितने भी पानी के चश्मे है वहां अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाएंगे। तथा आने वाले समय में पानी के बचाव व महत्व पर पूरी पंचायत व स्कूलों में बच्चों को भी क्लब की ओर से एक जागरूकता अभियान द्वारा लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर क्लब प्रधान दिनेश ठाकुर ने नेहरू युवा केंद्र का धन्यवाद किया जिनके द्वारा गांव गांव में क्लब के माध्यम से जल संरक्षण पर यह अभियान चलाया जा रहा है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…