धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव पुनीत मल्ली ने कहा कि बजट सत्र में प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा सदन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार द्वारा विधानसभा चुनावों के अंतिम दिनों में खोले गए 920 संस्थानों को बंद करने के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा को अनुमति देने पर यह सिद्ध कर दिया है कि कांग्रेस सरकार की नीति और कार्य प्रणाली बिलकुल साफ है। पुनीत मल्ली ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के साथ ही विपक्ष में बैठी भाजपा ने गलत हथकंडों का सहारा लेते हुए नाकारात्मक रवैया अपनाया हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का लगातार यह प्रयास है कि प्रदेश को घाटे से कैसे उभरा जाए तथा पूर्व भाजपा सरकार जनता पर जो 75 हजार करोड़ का कर्जा थोप कर गई है उसे भी किस प्रकार से कम किया जाए। प्रदेश सचिव ने कहा कि विधायक निधि पर हल्ला करने के अपेक्षा विपक्ष को इस पर विचार करना चाहिए तथा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कार्यों की प्रशंसा करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि विधायक निधि को खत्म नही गया बल्कि इसे रोका गया है तथा विधायक निधि अकेले भाजपा विधायकों की ही नही रोकी गई है। पुनीत मल्ली ने कहा कि प्रदेश में यह पहली बार देखने को मिल रहा है कि जनता ठुकराई हुई भाजपा सत्ता से चंद दिनों के बाद ही बाहर होने पर हताशा व परेशान है तथा हार से बौखलाई भाजपा सभी मर्यादाओं को लागनें के प्रयास करती जा रही है। उन्होंने कहा कांग्रेस के कार्यों से जनता खुशी के आलम में है, जबकि भाजपा का दुख आए दिन बढ़ता देखा जा रहा है। मल्ली ने कहा कांग्रेस सरकार हर चर्चा को तैयार है, जबकि विपक्ष सदन में चर्चा से भाग रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार को जनता के समक्ष इस बात का जबाव रखना होगा कि उन्होंने किस मंशा के साथ बिना बजट के संस्थानों को खोला था तथा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर क्यों अपनी गलतियों पर शोर मचा रहे हैं।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…