कांगड़ा (सोनाली/संवाददाता),
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को कांगड़ा जिला के पालमपुर उपमण्डल के तहत भरमात में 7.28 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली 9.30 किलोमीटर लम्बी कुलानी-चंदपुर-भरमात-सिंबलू पट्टी सड़क के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस परियोजना को 18 माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहाड़ी राज्य होने के कारण हिमाचल प्रदेश में सड़कें सम्पर्क का मुख्य साधन हैं, इसलिए राज्य सरकार प्रदेश में सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता प्रदान कर रही है। इस अवसर पर पालमपुर में मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार से क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा और आने वाले समय में स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों को भी काफी सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने कांगड़ा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए, लेकिन वर्तमान राज्य सरकार जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार कांगड़ा जिले को राज्य की ‘पर्यटन राजधानी’ बनाने की दिशा में काम कर रही है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संस्थानों की डी-नोटिफिकेशन के संबंध में एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्य सरकार आवश्यकतानुसार संस्थान खोलेगी। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल के अंतिम छह माह में सिर्फ चुनावों के मद्देनज़र 900 से अधिक संस्थान खोले और स्तरोन्नत किए। इस निर्णय से राज्य के खजाने पर 5000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ रहा था। इसके अतिरिक्त वर्तमान प्रदेश सरकार को 75 हजार करोड़ रुपये का ऋण विरासत में मिला है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सीआईएसआर-आईएचबीटी पालमपुर स्थित ट्यूलिप गार्डन का भी दौरा किया और इसमें विशेष रुचि दिखाई। इससे पहले पालमपुर पहुंचने पर लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…