अपराध /दुर्घटना

सिरमौर : शिवपुर भवाई मार्ग पर कार दुर्घटना में 3 व्यक्ति की मौके पर मौत

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

संगड़ाह उपमंडल के अंतर्गत आने वाले भवाई गांव के समीप गत रात्रि करीब 9 बजे एक कार हादसे मे तीन लोगों की मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक शिवपुर से भवाई की तरफ जा रही एक Applied for अल्टो गाड़ी भवाई के नजदीक अनियंत्रित होकर करीब 400 फूट नीचे खाई अथवा ढांक में जा गिरी और इसमें मौजूद 3 लोगों घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतकों में नेतर सिंह पुत्र हसन देव निवासी गांव कुफर-भवाई तहसील संगडाह उम्र 55 साल, इसी गांव के पंकज पुत्र यशवंत उम्र करीब 17 साल व कुलदीप सिंह पुत्र रणदीप सिंह गांव दांथल-अंधेरी तहसील संगडाह उम्र करीब 26 साल शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तीनों को खाई से बाहर निकाला, मगर तब तक तीनों की मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा मृतकों के शव को पोस्टमार्टम संगड़ाह हॉस्पिटल में करवाया जा रहा है। संगड़ाह में एसडीएम व तहसीलदार के पद खाली पड़े हैं और पटवारी अथवा प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को क्रमशः 25-25 हजार की राहत राशि जारी किया जाना बाकी है। ग्राम पंचायत प्रधान भवाई जोगिंद्र ने बताया कि पंकज कुमार 12वीं कक्षा का छात्र था। बीडीसी चेयरमैन संगड़ाह मेलाराम शर्मा व हिमाचल कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव एवं भवाई पंचायत के पर्व प्रधान बृजराज ठाकुर ने हादसे पर गहरा शौक व्यक्त किया है। डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार ने हादसे की पुष्टि की है और उन्होंने कहा कि आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

देवभूमि में भक्ति का महाकुंभ: 6.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…

3 hours ago

मौत के मुहाने से वापसी: बर्फ में फंसे युवक को पुलिस ने बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…

3 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी, 28-30 मार्च तक येलो अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…

4 hours ago

घर बनाना हुआ महंगा: ईंट-सीमेंट के दामों में बड़ी बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…

7 hours ago

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

19 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

21 hours ago