मुख्य समाचार

चंबा : चमेरा पावर स्टेशन-I, खैरी में “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” पर कार्यक्रम आयोजित

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

चमेरा पावर स्टेशन- I में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ के अवसर पर पावर स्टेशन में पदस्थापित महिला कार्मिकों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गौर हो कि हर वर्ष 8 मार्च को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया जाता है, मगर इस बार आठ मार्च को होली पर्व के अवकाश होने के  चलते कार्यक्रम का आयोजन पूर्व में किया गया। कार्यक्रम में चमेरा पावर स्टेशन- I की सभी महिला कार्मिकों ने भाग लिया तथा नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे । इस अवसर पर चमेरा पावर स्टेशन-I के समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) सुप्रकाश अधिकारी ने सभी महिला कार्मिकों को आगामी ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ की बधाई दी और कहा कि महिलाएं समाज का एक अहम हिस्सा हैं । खेल जगत से लेकर मनोरंजन तक और राजनीति से लेकर सैन्य व रक्षा मंत्रालय तक में महिलाएं न केवल शामिल हैं बल्कि बड़ी भूमिकाओं में हैं । जिम्मेदार कॉर्पोरेट नागरिक के रूप में, एनएचपीसी  ने समान अवसर के अधिकार जैसी नीतियों को संस्थागत रूप दिया है। एनएचपीसी अपने कार्मिकों  के बीच समानता और विविधता को बढ़ावा देता है। यह अपनी स्थापना के बाद से सभी स्तरों पर महिला कार्मिकों को समान अवसर प्रदान करता रहा है। इस अवसर पर समूह महाप्रबंधक (प्रभारी) द्वारा पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, विद्युत मंत्रालय  के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न अंतर सीपीएसयू (केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम) स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं  में अपना उत्कृष्ट योगदान देने हेतु चमेरा पावर स्टेशन- I की दो कार्मिकों – इन्दु शर्मा, सहायक  प्रबंधक (आईटी) एवं कमलेश, प्रोग्रामर को सम्मानित भी किया । चमेरा पावर स्टेशन-I के समूह महाप्रबंधक (प्रभारी)  के मार्गदर्शन में आयोजित किए गए उपरोक्त कार्यक्रम  में महिला कार्मिकों  की उत्साहवर्धक उपस्थिति एवं सक्रिय प्रतिभागिता से यह कार्यक्रम सफल रहा। इस मौके पर अशोक कुमार नेलातुरी, महाप्रबंधक (ईएंडसी),  भारती गुप्ता, महाप्रबंधक (सिविल) तथा एनएचपीसी के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

3 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

3 hours ago

बिना नक्शा पास भवनों पर सख्ती, अब महंगी मिलेगी बिजली

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…

3 hours ago

कुनिहार में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी, 149 पेटियां बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…

4 hours ago

पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…

4 hours ago

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

18 hours ago