मुख्य समाचार

किन्नौर : किन्नौर की नैंसी ने लिया राष्ट्रीय स्तरीय युवा संसद में भाग

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

वर्ष 2022-23 में नेहरू युवा केंद्र संगठन भारत सरकार द्वारा खंड स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला युवा अधिकारी अतुल शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र किन्नौर द्वारा जिला स्तर पर कुमारी नेसी व कुमारी रवीना दीक्षित को क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल हुआ। इसके उपरांत राज्य स्तरीय युवा संसद में शिमला किन्नौर व मंडी से 3 प्रतिभागी युवाओं का चयन राष्ट्रीय स्तरीय युवा संसद हेतु हुआ जिसमें राजकीय महाविद्यालय की नैंसी ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रीय स्तर पर पूरे भारतवर्ष के 85 युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। नैंसी की सफलता ने पूरे किन्नौर को गौरवान्वित किया है। नैंसी ने अपना अनुभव बांटते हुए बताया कि ऐसे मौके किसी-किसी के नसीब में होते है। उसने कहा है कि युवाओं को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए ताकि वे अपने व्यक्तित्व का पूर्ण विकास कर सकें। उन्होंने इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र और राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ का विशेष सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

घर बनाना हुआ महंगा: ईंट-सीमेंट के दामों में बड़ी बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…

3 hours ago

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

15 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

17 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

17 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

20 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

1 day ago