रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),
रामपुर उपमंडल के पन्द्रह बीस क्षेत्र के तहत सुरु पंचायत के पागी गांव में भीषण अग्निकांड सामने आया है। आज सुबह हुए इस हादसे में एक मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया, जबकि मकान के निचले हिस्से में बंधी 18 बकरियां भी जिंदा जलकर भस्म हो गई। इस आगजनी में करीब 20 लाख का नुक्सान आंका गया है। एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने इस मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि बुधवार सुबह करीब पांच बजे पागी गांव के रत्न सिंह डोगरा के घर मे आग लग गई। देखते ही देखते भीषण आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते मकान में बंधी अशोक पुत्र स्वर्गीय मोहन लाल की 80 भेड़ बकरियों मेसे 18 जिंदा जलकर आग की भेंट चढ़ गई। वहज स्थानीय प्रशासन ने मौके का मुआयना कर फोरी राहत के तौर र मकान मालिक को 10हज़ार नकद व भेड़ मालिक को 5हज़ार की राहत राशि प्रदान की। एसडीएम ने बताया कि इस अग्निकांड में करीब 20लाख का नुकसान आंका गया है। जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बिना नक्शा पास कराए भवन मालिकों पर अब सरकार ने…
ब्यूरो रिपोर्ट सोलन जिला सोलन के कुनिहार क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।…
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…