मुख्य समाचार

चंबा : सरकार का चयन बोर्ड बंद करने का निर्णय युवाओं के हितों से है कुठाराघात

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

हिमाचल अधिनस्थ चयन बोर्ड हमीरपुर को बंद करने और प्रदेश के 22 अन्य सरकारी कॉलेजों को बंद करके हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने अपनी नियत व नीति साफ कर दी है कि वह जनहित को अपनी राजनीतिक द्वेष की बलि वेदी चढ़ाने में कोई संकोच नहीं करेगी। यह आरोप प्रदेश भाजपा सचिव जयसिंह ने हिमाचल राज्यपाल को चंबा जिला प्रशासन के माध्यम से भेजे ज्ञापन में लगाया है। इस दिशा में प्रदेश भाजपा सचिव जय सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सहायक आयुक्त चंबा को हिमाचल कांग्रेस सरकार के खिलाफ राज्यपाल के लिए ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर भाजपा नेता जयसिंह ने विस्तृत जानकारी  देते हुए बताया कि राजनीतिक द्वेष की भावना से ग्रस्त हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार एक के बाद एक उन सरकारी संस्थानों को बंद कर रही है जो कि भाजपा की पूर्व सरकारों के कार्यकाल में जनहिता को मध्य नजर रखते हुए खोले गए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने करीब आधा हिमाचल के युवाओं को हमीरपुर अधिनस्थ चयन बोर्ड का तोहफा देकर राहत पहुंचाई थी तो वही पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों और यहां की जनता के आर्थिक हालातों को मध्य नजर रखते हुए गरीब छात्र-छात्राओं को घर द्वार कॉलेज तरह शिक्षा सुविधा मुहैया करवाने के उद्देश्य से सरकारी कॉलेज खोलें लेकिन मौजूदा कांग्रेस सरकार ने एक-एक करके प्रदेश के 22 कॉलेजों को डिनोटिफाई कर दिया जो कि पूर्व भाजपा सरकार द्वारा खोले गए थे। यही नहीं हमीरपुर अधिनस्थ चयन बोर्ड में हुई धांधली की जांच और उसके दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने की बजाय इस बोर्ड को ही बंद कर दिया। सरकार के ये निर्णय हिमाचल के युवाओं के हितों पर कुठाराघात है। इसलिए भाजपा हिमाचल प्रदेश राज्यपाल से यह आग्रह करती है कि वह हिमाचल कांग्रेस सरकार को बंद किए गए इन सरकारी संस्थानों को फिर से खोलने के आदेश जारी करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

6 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

6 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

7 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

7 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

9 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

9 hours ago