मुख्य समाचार

मनाली : स्वर्ग प्रवास से लौटे देवताओं ने की भविष्यवाणी, जानिए कैसा रहेगा वर्ष 2023

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

मनाली के ऐतिहासिक गांव गोशाल के आराध्य देव स्वर्ग प्रवास से लौट आए हैं। देवताओं के लौटते ही मंदिरों में बंधी घटियां खोल दी गईं व कपाट भी खुल गए। 42 दिनों के बाद स्वर्ग प्रवास से लौटे कुल्लू घाटी के आराध्य देवों ने रविवार को भविष्यवाणी की। देवताओं ने गुर के माध्यम से मानव जगत के लिए वर्ष 2023 मिलाजुला बताया। स्वर्ग प्रवास से लौटे महर्षि गौतम, महर्षि व्यास व कंचन नाग द्वारा कुल्लू घाटी के लोगों की उपस्थिति में दुनियाभर में होने वाले घटनाक्रम से अवगत करवाया गया। सुबह ही ऐतिहासिक गांव देव वाद्ययंत्रों से गूंज उठा। अपने आराध्य देवों के स्वर्ग प्रवास से लौटने को लेकर उत्सुक ग्रामीणों व देवता के कारकूनों ने विधिपूर्वक देवताओं का स्वागत किया। दोपहर बाद देवता के कारकूनों ने देव वाद्ययंत्रों के बीच देव विधि से कार्रवाई शुरू की। घाटी के लोगों ने गोशाल गांव में दस्तक देकर अपनी उत्सुकता प्रकट की।

 कारकूनों व पुजारियों द्वारा पूजा-अर्चना के बाद विधिपूर्वक मृदा लेप को हटाया गया। देवता के गुर व कारकूनों ने देव विधि को पूरा किया। मृदा लेप से कुमकुम, फूल, अनाज का छिलका व सेब के पत्ते निकलने से ग्रामीण खुश हुए, वहीं इसमें बाल, रेत, पेड़ की जड़, पत्थर व कोयला भी निकला है। देवता ने वर्ष 2023 दुनिया के लिए कुछ अच्छा तो कुछ बुरा बताया है। उन्होंने गुर के माध्यम से कहा कि घाटी में इस बार सेब की फसल मिलीजुली रहेगी। बाढ़ का डर सताएगा तथा अग्निकांड की भी घटनाएं होंगी। देवता के कारदार हरि सिंह ने बताया कि कुल मिलाकर यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। बहरहाल देवताओं के स्वर्ग प्रवास से लौटते ही घाटी में देव प्रतिबंध हट गया है और ग्रामीण फागली उत्सव में व्यस्त हो गए हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

34 minutes ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

38 minutes ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

40 minutes ago

देवभूमि में भक्ति का महाकुंभ: 6.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…

4 hours ago

मौत के मुहाने से वापसी: बर्फ में फंसे युवक को पुलिस ने बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…

5 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी, 28-30 मार्च तक येलो अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…

5 hours ago