किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),
किन्नौर जिला के शुदारंग पंचायत के ग्रामीणों को काफी लंबे समय से बिजली की वोल्टेज से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था जिसके चलते पंचायत की तरफ से बिजली बोर्ड को डेढ़ साल पहले ही समस्या से अवगत करवाया गया। ग्राम पंचायत प्रधान दलीप नेगी ने जानकारी देते हुई बताया कि ग्राम पंचायत शुदारंग में हो रही वोल्टेज की समस्या का समाधान गांव को बिजली का कनेक्शन बोकटू 66 केवी से दिया गया है। उन्होंने बताया कि पहले शुदारंग गांव में बिजली का कनेक्शन शाेंगठोंग से दिया गया था लेकिन गांव में वोल्टेज की समस्या लोगों को परेशान कर रही थी लेकिन अब इस समस्या का पूरी तरह से समाधान किया गया | जिसको लेकर पंचायत प्रधान दलीप नेगी सहित ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड का धन्यवाद प्रकट किया है । इस दौरान ग्राम पंचायत शुदारंग मेंबर अरविंद व ग्राम विकास कमेटी के प्रधान वियोम बिष्ट भी मौजूद रहे ।
ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…
ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…
संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…