कुल्लू : चिलानाला में पौने तीन किलो चरस बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

0
259

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),  

जिला कुल्लू के अंतर्गत पुलिस उपमंडल आनी के ब्रो थाने के तहत चरस तस्करी का एक बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुल्लू कि टीम को निरमंड-रामपुर मार्ग पर चिलानाला में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान ये सफलता मिली, जिसमे एक बोलेरो गाड़ी से 2 किलो 728 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस तस्करी के आरोप में वाहन में सवार तीन युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट कि धारा 20, 25 व 29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीपीओ आनी रविन्द्र नेगी ने इस मामले कि पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुवार रात करीब साढ़े छह बजे एन्टी नारकोटिक्स टास्क फ़ोर्स कुल्लू के एएसआई इंद्र सिंह की अगुआई में गश्ती दल निरमंड-रामपुर मार्ग पर चिलानाला में ट्रैफिक चेकिंग पर था। इस दौरान मार्ग से गुज़र रहे वाहनों की जांच के दौरान रामपुर की तरफ आ रही एक बोलेरो गाड़ी एचपी-92-2681 को पूछताछ के लिए रोका गया। पुलिस पूछताछ में गाड़ी में सवार तीनो युवक घबरा गए और कोई संतोषजनक जवाब नही दे पाए। इसके पश्चात शक के आधार पर गाड़ी कि तलाशी ली गई तो उसमें एक संदिग्ध बैग दिखाई दिया। इसके पश्चात गवाहों कि मौजूदगी में उक्त बैग कि तलाशी ली गई तो उससे 2 किलो 728 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने गाड़ी में सवार तीनो आरोपियों को अपनी हिरासत में ले लिया। आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय काम राज पुत्र तारा चंद गांव व डाकघर अरसू तहसील निरमंड जिला कुल्लू, दिनेश कुमार पुत्र तेज राम गांव सुमा उम्र 24 वर्ष तथा कमलेश ठाकुर पुत्र चरण दास गांव बाड़ी उम्र 21 वर्ष के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अपने हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है। वही लगातार हो रही नशा तस्करों कि धड़पकड़ के बाद एसडीपीओ रविंद्र नेगी ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों पर पुलिस कि कार्रवाई जारी रहेगी और उन्हें किसी भी सूरत में बक्शा नही जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here