राजगढ़ : खेरी रोड़ राजगढ़ के समीप मारुति कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

0
921

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

आज दोपहर करीब 1.20 बजे खेरी रोड़ राजगढ़ के समीप एक मारुति कार अल्टो न0 HP16-9298 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें कार चालक विशाल पुत्र प्रेमदत्त आयु 25 वर्ष दो बच्चे कनिका पुत्री अरुण कुमार आयु 5 वर्ष, सुनाक्षी पुत्री राजकुमार आयु 5 वर्ष, दो ओरतें कला देवी पत्नी ओमप्रकाश आयु 60 वर्ष, किरण पत्नी प्रेमदत्त वा एक लड़का विनय पुत्र प्रेम दत्त निवासी उपरोक्त सभी वार्ड नं0 -02 राजगढ़ सवार थे जिन्हें चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल राजगढ़ ले जाया गया। जिनमें से कला देवी को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन रेफर किया गया। इस सन्दर्भ में आज थाना राजगढ़ में धारा 279,337 भा0द0स0 चालक विशाल के खिलाफ दर्ज किया गया और पुलिस द्वारा आगामी कार्यवाही जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here