शिमला : 4.04 ग्राम चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

0
242

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

शिमला जिला के साथ लगते उपमंडल ठियोग में लगातार पुलिस द्वारा नशे करने और बेचने वालों के ऊपर  करवाई की जा रही है जिसमे पुलिस सफल होती दिख रही है | लेकिन अभी तक चिट्टे की बड़ी खेप पुलिस के हाथ नहीं लगी है | अभी सबसे बड़ा सवाल तो पुलिस के आगे ये बना है कि चिट्टे की सप्लाई ठियोग कैसे पहुंच रही है | वहीं डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले रात फागू के साथ लगते क्षेत्र की नई बेखली के पास जब पुलिस द्वारा नाकाबंदी एवं ट्रैफिक चेकिंग चल रही थी तो उस दौरान एक युवक से 4.04 ग्राम हीरोइन/चिट्टा बरामद किया गया | आरोपी युवक की पहचान आरोपी विक्रम हेट्टा पुत्र जीत राम गांव बाटोग पीओ ठियोग तह ठियोग के रूप में हुई है | जिसकी उम्र 33 साल है | जब पुलिस ने कार नंबर एचपी 09बी 1190 में तलाशी ली तो उससे व्यक्ति के पास चिट्टा बरामद किया गया | वहीं पुलिस ने आरोपी को हिरासत मे लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here