मुख्य समाचार

सिरमौर : राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कब्जों को लेकर विभाग सख्त

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

राष्ट्रीय राजमार्ग-07 पर अवैध कब्जों को लेकर विभाग सख्त हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशाषी अभियंता प्रमोद उपे्रति ने बताया कि कालाअंब से नाहन दो सड़का के बीच विभाग द्वारा अधिगृहित भूमि पर कुछ लोग अस्थाई तौर पर कब्जे करने की फिराक में थे, लेकिन एक विशेष मुहिम के तहत ऐसे कब्जों को हाल ही में हटा लिया गया है। इस संबंध में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भी जारी किये गये हैं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों पर कुछ चलते फिरते रेहड़ी लगाने वाले भी लोग थे, जिन्हें वहां से हटा दिया गया। हालांकि ये लोग अस्थाई तौर कभी इधर कभी कहीं पर अपना ठेला लगा लेते हैं। ऐसे व्यक्तियों को भी विभाग ने सख्त हिदायत दी हैं। गौर तलब है कि उपायुक्त आर.के. गौतम ने भी इस संबंध में संज्ञान लिया है और संबंधित विभाग को किसी भी प्रकार के अवैध कब्जों को तुरंत से हटाने के निर्देश दिये थे। उपायुक्त ने स्थानीय नगर परिषद को भी इस प्रकार के कब्जों को तुरंत हटाने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कारवाई करने के निर्देश दिये हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

8 hours ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

12 hours ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

14 hours ago

शिमला में दर्दनाक हादसा: टैंकर से टकराई ऑल्टो कार, पुलिस के दो जवानों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क…

16 hours ago

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

1 day ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 days ago