मुख्य समाचार

कुल्लू : दिव्यांग बच्चों को बेहतर थैरेपी सेवाएँ दे रहा आश : डॉ. नागराज पवार

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर)

कुल्लू के आखड़ा बाजार में आश बाल विकास केंद्र में चल रहे थैरेपी शिविर में सीएमओ कुल्लू डॉ. नागराज पवार ने विशेष तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों को कम उम्र में थेरेपी विधि से इलाज करना बेहद आवश्यक है और कुल्लू में साम्फ़िया फ़ाउंडेशन इस तरह की सेवाएँ दे रहा है जो कि बेहतरीन प्रयास है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता के विषय में आश बाल विकास केंद्र सराहनीय कार्य कर रहा है और बेहद जल्द क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू वा साम्फिया फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के परिसर में ही ये सारी सुविधाएँ मुहिया कराई जाएगी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी नें दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों दिव्यांग बच्चों को दी जाने बाकी सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी और प्रसव के लिए महिलाओं को अस्पताल लानें के लिए अपील की।बता दें कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुल्लू द्वारा आश बाल विकास केंद्र कुल्लू में ग्यारह दिवसीय थैरेपी शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें दिव्यांग प्राथमिक श्रेणी के बच्चे थैरेपी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। सुरेंद्र कुमार जिला समन्वयक समग्र शिक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला परियोजना अधिकारी डाइट कुल्लू, सुरेंद्र शर्मा के दिशा निर्देश में कुल्लू जिला के विभिन्न स्कूल में पढ़ने बाले बच्चों को थैरेपी सेवाएं सांफिआ फाउंडेशन के आश बाल विकास केंद्र में दी जा रही है जिसमें मुख्यत: फिज़िओथैरेपी,ऑक्यूपेशनल थैरेपी, स्पीच थैरेपी एवं विशेष शिक्षा दी जा रही है, जिसमें बच्चों को मुफ्त थैरेपी सेवाएं मुहैया कराई जाती है तथा सरकार द्वारा इन बच्चों तथा इनके अभिभावकों को किराया व खाना भी शिविर के दौरान दिया जाता है। 

डॉ. श्रुति भारद्वाज, निदेशक सांफिआ फाउंडेशन ने कहा कि हमारा केंद्र पिछले चार वर्षों से दिव्यांग बच्चों को थैरेपी सेवायें प्रदान कर रहा है और ये हमारे केंद्र के लिए सौभाग्य की बात है कि सरकार द्वारा समग्र शिक्षा के तहत चलाए जाने बाले इस थैरेपी शिविर के लिए हमारे केंद्र का चयन इस वर्ष भी किया गया है। साथ ही उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू से DEIC को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में जल्द से जल्द शुरू करने की अपील भी की ताकि सभी दिव्यांग बच्चों को ये सेवाएं अस्पताल में मुहिया हो सके।  इस दौरान डाइट की तरफ से विशेष शिक्षिका जाग्रति, हिमानी एवं कुसुम, क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू से इंस्ट्रक्टर, एचआई निशा तथा साम्फिया फाउंडेशन की तरफ से निदेशक रेखा ठाकुर, कार्यक्रम प्रबंधक बीजू हिमदल, ऑक्एयूपेशनल थैरेपिस्ट आर्या, फिज़िओथैरेपी अनु राणा एवं रिजू ठाकुर, ज्योति शर्मा, सीता देवी, धनेश्वरी ठाकुर एवं रीना देवी आदि मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…

4 hours ago

34 वर्ष 6 माह की गौरवमयी सेवा के बाद श्री वीर सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…

5 hours ago

चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर के कपाट दिन भर रहेंगे बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता )  3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…

6 hours ago

राजगढ़ में उप-दमकल केंद्र खोलने की तैयारी; विभाग को भवन की तलाश, 10 मार्च तक माँगी निविदाएं

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…

6 hours ago

होली-नवरात्र से पहले एपीएल राशन में कटौती, अब 14 की जगह 11 किलो आटा

ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…

7 hours ago

हरिपुरधार क्षेत्र से 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…

9 hours ago