मुख्य समाचार

सिरमौर : 39 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हेतु 21 फरवरी को नाहन में कैंपस इंटरव्यू

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर अक्षय शर्मा ने बताया कि मैसर्ज बी.ई. फार्मास्यूटिकल, पांवटा साहिब और मैसर्ज राजश्री फैब्रिक्स काला आम जिला सिरमौर द्वारा 39 पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जानी है जिसके लिए 21 फरवरी को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बी.ई. फार्मा को बी.टेक. मैकेनिकल/इलैक्ट्रिकल, बी.फार्मा, बीसीए और आईटीआई अनुभव प्राप्त प्रार्थियों की आवश्यकता है। इन अभ्यर्थियों की आयु 20 से 35 साल के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्व़ारा 12,500 से 30 हजार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन प्रदान किया जाएगा। इसी प्रकार मैसर्ज राजश्री फैब्रिक्स को हैल्पर के लिए 8वीं और दसवी पांस युवाओं की आवश्यकता है। यहां चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम वेतन 10,500 रुपये प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी 21 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में आयोजित हो रहे कैंपस इंटरव्यू के दौरान अपने साथ दो पासपोर्ट साईज फोटो, शैक्षिक योग्यता व अन्य जरूरी प्रमाण पत्र के साथ अपना बॉयोडाटा और अनुभव प्रमाण पत्र भी साथ लाएं।

Himachal Darpan

Recent Posts

26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…

2 hours ago

34 वर्ष 6 माह की गौरवमयी सेवा के बाद श्री वीर सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…

4 hours ago

चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर के कपाट दिन भर रहेंगे बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता )  3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…

4 hours ago

राजगढ़ में उप-दमकल केंद्र खोलने की तैयारी; विभाग को भवन की तलाश, 10 मार्च तक माँगी निविदाएं

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…

4 hours ago

होली-नवरात्र से पहले एपीएल राशन में कटौती, अब 14 की जगह 11 किलो आटा

ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…

5 hours ago

हरिपुरधार क्षेत्र से 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…

7 hours ago