मुख्य समाचार

मंडी : अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव को प्रदान किया जाएगा भव्य रूप : चंद्रशेखर

मंडी (ब्यूरो रिपोर्ट),

अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव को भव्य रूप प्रदान किया जाएगा ताकि देव संस्कृति का बेहतर तरीके से संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। यह उद्गार विधायक चंद्रशेखर ने सोमवार को खेल परिसर में अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सांस्कृतिक संध्याओं के आयोजन स्थल में बदलाव के चलते इस बार बेहतर यातायात प्लान तैयार करने के निर्देश पुलिस विभाग को दिए गए हैं ताकि किसी भी स्तर पर नागरिकों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव के आयोजन में आम जनमानस की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि देवता तथा देवलुओें, बजंतरियों के रहने तथा ठहरने के लिए पहले से बेहतर व्यवस्थाएं की जाएंगी इस बाबत जिला प्रशासन तथा महोत्सव कमेटी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मंडी में देव समाज के लिए देव सदन भी निर्मित किया गया है इस बार शिवरात्रि महोत्सव में देवताओं के ठहरने के लिए देव सदन में भी व्यवस्था की जाएगी इसके अतिरिक्त पड्डल मैदान में भी देवताओं तथा देवलुओं, बजंतरियों के लिए देव समाज की सहमति से उपयुक्त जगह चिह्न्ति करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि देव समाज की समस्याओं क ेनिपटारे के लिए उपसमिति गठित की गई है यह उपसमिति वर्ष में दो बार बैठक आयोजित करेगी जिसमें देव समाज से संबंधित विभिन्न समस्याओं का स्थायी हल सुनिश्चित किया जाएगा। विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभिन्न स्तरों पर कमेटियां गठित की गई हैं, सभी कमेटियों के पदाधिकारियों को समयबद्व कार्य पूर्ण करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि महोत्सव के दौरान मंडी शहर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए इस के लिए मोबाइल टायलेट इत्यादि की भी उचित व्यवस्था की जाए। विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि मंडी जिला के दूरदराज के क्षेत्रों से मंडी शिवरात्रि के लिए आने वालेलोगों के लिए परिवहन की सुविधा भी उपलब्ध करवाने के लिए उचित कदम उठाने के लिए कहा गया है। इससे पहले उपायुक्त अरिंदम चैधरी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इससे पहले विधायक चंद्रशेखर ने जिला प्रशासन के साथ पड्डल मैदान, देव सदन में शिवरात्रि महोत्सव के लिए चल रही तैयारियों का जायजा भी लिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल गिरिपार-आँजभोज की परिचय बैठक सम्पन्न, सरकार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), ग्राम पंचायत राजपुर के दिघाली में आज भारतीय जनता युवा…

18 hours ago

परवाणू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 8.15 ग्राम चिट्टा सहित दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU टीम ने 26 फरवरी 2026 को…

19 hours ago

शिमला पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 31 दिनों में 22 डिटेंशन आदेश

शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27-02-2026 को जिला पुलिस शिमला ने पपील…

21 hours ago

सिरमौर: मार्च 2026 के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने सिरमौर में…

22 hours ago

सड़क किनारे रखे लोहे के चैनल चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन में सड़क किनारे रखे लोहे के चैनलों की चोरी…

22 hours ago

सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई — दो घंटे में नाबालिग सुरक्षित बरामद”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 26.02.2026 को श्रीमति इन्द्रा निवासी तहसील ठियोग, जिला…

22 hours ago