स्वारघाट (मनदीप राणा/संवाददाता),
आज दोपहर बाद करीब साढ़े 3 बजे नेशनल हाईवे 205 चंडीगढ़-मनाली पर बीडीओ ब्लॉक स्वारघाट के पास एक तेज रफ्तार बाइक नम्बर एचपी 63-9133 ने सामने से आ रहे डाक-पार्सल टैम्पो को गलत दिशा से टक्कर मार दी | इस हादसे में बाइक चालक विनय कुमार पुत्र रणजीत सिंह निवासी गाँव व डाकघर म्ल्यावर जिला बिलासपुर बुरी तरह से घायल हो गया है | जिसे स्थानीय लोग व चालक निजी वाहन में सीएचसी स्वारघाट ले गये है | जहाँ पर उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है, उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रेफर किया जा रहा है | बताया जा रहा है कि बाइक सवार बहुत तेज गति से बाइक चला रहा था ओर स्वारघाट बाजार क्रॉस करते समय भी वह वाहनों से टकराने से बाल-बाल बच गया था | मौके पर एसएचओ स्वारघाट देवानंद शर्मा अपनी टीम सहित पहुँच चुके है और हादसे के सम्बन्ध में आगामी कारवाई शुरू कर दी है |
शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट), हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार शाम को मौसम ने…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), ग्राम पंचायत राजपुर के दिघाली में आज भारतीय जनता युवा…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU टीम ने 26 फरवरी 2026 को…
शिमला ( विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27-02-2026 को जिला पुलिस शिमला ने पपील…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने सिरमौर में…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन में सड़क किनारे रखे लोहे के चैनलों की चोरी…