मुख्य समाचार

राजगढ़ : पद्मश्री ने गणतंत्र दिवस की परेड में भाग लेने वाली प्रिंयका को किया सम्मानित  

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

महिला एवं बाल विकास विभाग के सौजन्य से कुड़ू लवाणा के आंगनबाड़ी केंद्र शरेउत में खंड स्तरीय महिला सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पद्मश्री विद्यानंद सरैक ने की। इस मौके पर राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस शिमला में परेड में भाग लेने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी मझगांव की छात्रा प्रियंका को सम्मानित किया गया। विद्यानंद सरैक ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है जोकि गौरव का विषय है । उन्होने महिलाओं से आग्रह किया कि सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। इससे पहले बाल विकास परियोजना अधिकारी राजगढ़ पवन कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विभाग के माध्यम से महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं बारे विस्तार से जानकारी दी । उद्यान विभाग के अधिकारी देवेंद्र अत्री ने उपस्थित लोगों को बागवानी बारे जानकारी दी।  डाकघर के बीपीएम सुरेंद्र शर्मा ने लघु बचत तथा रिटायर्ड टीचर एडीपीओ  रमेश सरैक ने अपने विचार रखे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  निशा शर्मा ने शगुन योजना और रजनी सिंहमार ने बेटी अनमोल योजना, आशा कश्यप ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, ज्योति कवर द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना इत्यादि बारे जानकारी दी। पर्यवेक्षिका सुरक्षा शर्मा द्वारा शिविर में भाग लेने के लिए दिल की गहराई से सभी लोगों का धन्वाद किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…

1 day ago

34 वर्ष 6 माह की गौरवमयी सेवा के बाद श्री वीर सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…

1 day ago

चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर के कपाट दिन भर रहेंगे बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता )  3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण…

1 day ago

राजगढ़ में उप-दमकल केंद्र खोलने की तैयारी; विभाग को भवन की तलाश, 10 मार्च तक माँगी निविदाएं

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…

1 day ago

होली-नवरात्र से पहले एपीएल राशन में कटौती, अब 14 की जगह 11 किलो आटा

ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…

2 days ago

हरिपुरधार क्षेत्र से 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…

2 days ago