राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र नेगी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा, कार्यकारणी सदस्य रामगोपाल शर्मा, इन्द्र राणा आदि ने हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से अनौपचारिक भेंट की तथा उनका जिला सिरमौर आगमन पर स्वागत किया। इस अनौपचारिक मुलाकात में प्रवक्ता संघ के प्रतिनिधियों ने जहां एक ओर गुणात्मक शिक्षा हेतु प्रवक्ता संघ की प्रतिबद्धता को दोहराया वहीं प्रवक्ताओं एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की तथा नई शिक्षा नीति को लागू करने में सम्पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षा निदेशक सिरमौर कर्म चंद धीमान भी उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर एवं महासचिव आई डी राही ने जानकारी देते हुए कहा कि बहुत जल्द ही विद्यालय प्रवक्ता संघ शिक्षा मंत्री महोदय से औपचारिक मुलाकात कर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से संबंधित सभी मुद्दो जैसे विद्यालयों में प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को शीघ्र भरने तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयो में आधारभूत संरचना एवं मूलभूत सुविधाओं के सर्जन का आग्रह करेगा।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…