मुख्य समाचार

चंबा : चमेरा पावर स्टेशन-I ने आयोजित किया नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर

 चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ),

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ग्राम पंचायत भुनाड़ में एनएचपीसी के चमेरा पावर स्टेशन-I द्वारा नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह आयुष चिकित्सा शिविर ग्राम पंचायत भुनाड़  के सहयोग से लगाया गया। शिविर में चमेरा पावर स्टेशन -I व सेवा-II पावर स्टेशन  के समूह महाप्रबन्धक (प्रभारी) सुप्रकाश अधिकारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं शिविर में आयुष चिकित्सक डॉ॰ सुभाष ओबेरॉय, डॉ. मीनाक्षी ओबेरॉय सहित एनएचपीसी के चमेरा पावर स्टेशन-I के चिकित्सा विभाग की टीम ने अपनी सेवाएं दीं। नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का  विधिवत शुभारंभ चमेरा पावर स्टेशन -I व सेवा-II पावर स्टेशन  के समूह महाप्रबन्धक (प्रभारी) सुप्रकाश अधिकारी ने महाप्रबंधक (सिविल) दीपक रत्न सागर,  महाप्रबंधक (सिविल)  भारती गुप्ता, क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता, चमेरा पावर स्टेशन -I से डॉ महेश चन्द्र, वरिष्ठ उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ग्राम पंचायत भुनाड़ के प्रधान एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति में किया। इस अवसर पर चमेरा पावर स्टेशन -I व सेवा-II पावर स्टेशन  के समूह महाप्रबन्धक (प्रभारी) सुप्रकाश अधिकारी ने कहा कि अल्टरनेटिव चिकित्सा पद्धति को समाज में बढ़ावा देने के लिए एनएचपीसी आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन करता  रहेगा ताकि बड़ी संख्या में स्थानीय लोग आयुष औषधियों के बारे में जागरूक  हो और उनका लाभ लें  सके। वहीं प्रधान, ग्राम पंचायत भुनाड़  ने चमेरा पावर स्टेशन -I व सेवा-II पावर स्टेशन  के समूह महाप्रबन्धक (प्रभारी) सुप्रकाश अधिकारी एवं महाप्रबंधक (सिविल) दीपक रत्न सागर ,महाप्रबंधक (सिविल)  भारती गुप्ता एवं अन्य अधिकारियों का अभिनंदन किया। इस  नि:शुल्क आयुष  चिकित्सा शिविर के दौरान आए हुए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क परामर्श दी गई  एवं नि:शुल्क आयुर्वेद औषधियां प्रदान की गईं। आयुर्वेदिक दवाइयां वितरित करने के साथ उपस्थित लोगों को आम बिमारियों से बचाव की जानकारी प्रदान की गई व आयुर्वेद के घरेलू नुस्खे भी बताए। इस नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर में नि:शुल्क ब्लड प्रैशर, ब्लड शुगर परीक्षण भी किए गए तथा आवश्यक दवाइयाँ भी दिए  गए। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य की दिशा में एनएचपीसी द्वारा किए गए प्रयास की सराहना की। इस चिकित्सा शिविर का बड़ी संख्या में महिलाओं,पुरुष व बच्चों सहित 182 स्थानीय लोगों ने लाभ उठाया।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

4 hours ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

1 day ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

1 day ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

1 day ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

2 days ago