शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
ठियोग क्षेत्र में नशे के खिलाफ पुलिस विभाग की एक और बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने 19.36 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ एक व्यक्ति पकड़ा है। पिछले कल ठियोग पुलिस द्वारा चिट्टा की एक बड़ी खेप पकड़ी हैं। वहीं जानकारी देते हुए डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि गश्त के समय ठियोग बाजार में संदीप शर्मा के कब्जे से 19.36 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। आरोपी युवक की पहचान राय सिंह शर्मा निवासी ग्राम छपरा डाकघर चम्बी तहसील चौपाल जिला शिमला उम्र लगभग 30 वर्ष है। थाना ठियोग में आरोपी के खिलाफ एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है व आगे की जांच की जा रही है। ठियोग पुलिस ने 1 सप्ताह में 4 अलग-अलग मामले एनडीपीएस के तहत दर्ज किए गए है, जिसमें लगभग 4 लाख रुपये मूल्य की 75 ग्राम हेरोइन शामिल है।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा हाल ही में पंजाब से…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…