मुख्य समाचार

मंडी : गोहर की चांदनी शर्मा को मिला दादा साहेब फालके अवार्ड, गांव में खुशी की लहर

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

इंडियन प्रिंसेस विजेता गोहर की चांदनी शर्मा को सोनी टीवी पर चल रहे धारावाहिक कामना में बतौर बेस्ट एक्टर के लिए दादा साहेब फालके 2023 टीवी अवार्ड से नवाजा गया। मुंबई के ताज होटल में आयोजित कार्यक्रम में गोहर की चांदनी शर्मा को यह पुरस्कार मिला। अवार्ड मिलने से गोहर क्षेत्र में खुशी की लहर है। चांदनी शर्मा मंडी जिला के गोहर से सम्बंध रखती है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत नेटवर्किंग से की थी। 2014 में उन्हें भारतीय राजकुमारी विजेता 2014 के खिताब से नवाज़ा गया। इसके बाद उन्हें मिस टूरिज्म इंटरनेशनल प्रतियोगिता में ड्रीमगर्ल ऑफ द ईयर इंटरनेशनल 2015 से टाइटल से सम्मानित किया गया। चांदनी इसके बाद कुछ वर्षों तक नेटवर्किंग उद्योग में सक्रिय रही। वर्ष 2018 में चांदनी ने अपना एक्टिंग डेब्यू पंजाबी म्यूजिक नखरे दा मुल से किया था। इस एलबम को गुरपिंदर पनाग ने कंपोज़ किया था। इस एलबम के बाद वह अनेक पंजाबी एलबम में नजर आई।  2019 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू डार्क लाइट से किया। इस फिल्म में उन्होंने लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई। 2020 में चांदनी ने टेलीविज़न इंडस्ट्री में डेब्यू सीरियल इश्क़ में मरजावां 2 से किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक।

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता )., नाहन, 30 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…

12 hours ago

आपदा से निपटने के लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर बनाए कार्य योजनाः

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 30 जून- उपायुक्त एंव अध्यक्ष जिला आपदा…

12 hours ago

राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले में दोहरी वसूली का आरोप, व्यापारी परेशान, कांग्रेस-बीजेपी की चुप्पी पर उठे सवाल

सोलन ( नरेंद्र कुमार संवाददाता ), राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन के बाद अब…

12 hours ago

बढ़ाल में दर्दनाक सड़क हादसा: बहन की विदाई के कुछ घंटों बाद भाई की मौत,

ऊना ( अक्की रत्तन , संवाददाता ), विधानसभा क्षेत्र जसवां-परागपुर की ग्राम पंचायत बाड़ी के…

16 hours ago

खून के रिश्ते पर लगा कलंक: बहन की हत्या की साजिश रचने के आरोप में भाई गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। राजधानी शिमला के संजौली में हुए चर्चित मनीषा मित्तल हत्याकांड में पुलिस…

16 hours ago

सैर-सपाटा मातम में बदला: मनाली में 14 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली में एक दर्दनाक हादसे में उत्तर प्रदेश…

17 hours ago