मुख्य समाचार

शिमला : हिमाचल में आधुनिक पर्यटन की संभावनाएं की जायेंगी तलाश : RS बाली

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

हिमाचल सरकार ने कांग्रेस विधायक आर एस बाली को कैबिनेट मंत्री रैंक के साथ राज्य पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष व निगम के चेयरमेन नियुक्त किया है। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनकर आए बाली ने आज सचिवालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। पूजा पाठ के बाद आर एस बाली ने पदभार ग्रहण किया। आर एस बाली को मुख्यमंत्री सुक्खू के समर्थकों में गिना जाता है और कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करने के साथ कांगड़ा जिला संतुलन बिठाने का प्रयास किया गया है। इसी के साथ RS बाली ने विकास पुरूष जीएस बाली को याद करते हुए कहा कि आज मैं विकास पुरूष जीएस बाली के बताएं हुए रास्ते व उनके द्वारा बताए गए हर एक काम की तरफ बढ़ रहा हूं। पदभार ग्रहण करने के बाद आर एस बाली ने अलाकमान के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। जो कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में भी शामिल है। हिमाचल में पर्यटन को आगे ले जाने के लिए सभी विधायकों, विशेषयज्ञों व मीडिया की राय ली जायेगी। जहां भी पर्यटन की संभावनाएं होंगी। वहां विकसित किया जायेगा। कांगड़ा जिला में पर्यटन के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से कहा है। हिमाचल में आधुनिक पर्यटन की संभावनाएं भी तलाशी जायेंगी। वहीं, उन्होंने कहा जो इतनी बड़ी जिम्मेदारी मुझे दी गई है। वो सिर्फ मेरे ही नहीं बल्कि नगरोटा बगवां की जनती की भी जिम्मेदारी है जिसे हम मिलकर निभाएंगे और जिम्मेदारी को रात-दिन मिलकर पूरा किया जाएगा।

इसी दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की जो सोच हैं. पर्यटन को आगे ले जाने की और पर्यटन एजेंडा उनकी नजर में नंबर वन है। मंत्री आरएस ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा को प्रदेश की राजधानी बनाना चाहते है। जो कांगड़ा जिला है और लॉअर हिमाचल है। उसके अंदर भी शिमला प्रदेश की राजधानी है। तो कांगड़ा को टूरिज्म राजधानी बनाने की जो सोच है यशस्वी मुख्यमंत्री की रही है. उसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं। मंत्री RS बाली ने विकास पुरूस जीएस बाली को याद करते हुए कहा कि जीएस बाली ने बहुत सी इतिहास चीजें की हैं और उनके पहले और उनके बाद भी बहुत से लोग रहे उन्होंने बहुत सारा योगदान दिया की।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

15 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

16 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

16 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

17 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

18 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

18 hours ago