मुख्य समाचार

भरमौर : जनजातीय क्षेत्र भरमौर में कम बर्फबारी से संबंधित विभागों को मिली राहत

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जन -जातीय क्षेत्र भरमौर में गत वर्ष की बर्फबारी क्षेत्र के जन-जीवन को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई जिससे की क्षेत्र की सड़क, बिजली, पानी, संचार व्यवस्था ने सुचारू रूप से कार्य किया जो कि ऐसा पहली बार हुआ। क्योंकि भरमौर जन-जातीय क्षेत्र में हर वर्ष भारी बर्फबारी के होने पर सड़क, बिजली व पानी की व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो जाती थी। जिससे की क्षेत्र के लोगों व स्कूली बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई दिनों तक पानी के जमाव से नलों में पानी नहीं पंहुचता था लेकिन गत वर्ष ऐसी सम्सया नहीं आई। जल-शक्ति विभाग भरमौर के सहायक अभियंता विवेक चंदेल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष ज्यादा बर्फबारी न होने से हमारे मुख्य स्त्रोत भरमाणी नड्ड से पानी की सप्लाई का एक दिन का कट भी नहीं लगा। उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है नहीं तो विभाग को हर वर्ष पानी की सप्लाई को बर्फबारी में सुचारू रखने के लिए काफी चुनोतियों का सामना करना पड़ता था। वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग को भी गत वर्ष बर्फबारी के दौरान काफी राहत मिली। विधुत विभाग भरमौर के सहायक अभियंता तेज सिंह ठाकुर ने भी यह जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष बर्फबारी के दौरान चौबिया, कुगती, बडग्राम व नयाग्राम के एक दिन के कट को छोड़कर भरमौर क्षेत्र की विधुत आपूर्ति प्रभावित नहीं हो पाई जो कि विभाग के लिए काफी राहतपूर्ण रही। वहीं भरमौर क्षेत्र की संचार व्यवस्था भी बर्फबारी के दौरान भी सामान्य रूप से चलती रही। चंबा-भरमौर नैशनल हाइवे सड़क मार्ग व भरमौर लोक निर्माण विभाग के सड़क मार्ग भी गत वर्ष बर्फबारी के दौरान ज्यादा प्रभावित नहीं हो पाए। नैशनल हाइवे अथारिटी चंबा व लोक निर्माण विभाग भरमौर के पुख्ता प्रबंधों के चलते जन-जातीय क्षेत्र भरमौर का जन-जीवन गत वर्ष पटरी से नहीं उतर पाया। विदित रहे कि सर्दियों के दौरान जन-जातीय क्षेत्र भरमौर का जन-जीवन पूर्व में पूरी तरह से प्रभावित हुआ करता था। बिजली, पानी, सड़क व्यवस्था बर्फबारी के दौरान पूरी तरह से प्रभावित होने से क्षेत्र के लोगों को ज्यादा तर इन मुश्किल दिनों में मैदानी क्षेत्रों का रूख करना पड़ता था लेकिन गत वर्ष ऐसा नहीं हो पाया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

17 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

17 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

18 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

19 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

19 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

19 hours ago