मुख्य समाचार

सिरमौर : केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट कोरी कल्पनाओं से भरा: यशवंत ठाकुर

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व रेणुका युवा कांग्रेस प्रभारी यशवंत ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट सिर्फ कोरी कल्पनाओं से भरा है। जैसे सरकार ने नौ वर्षों के बजट में देश के आम जनमानस के साथ विश्वासघात किया ठीक वैसे ही इस बजट में भी किया है। छात्रों-युवाओं व अन्य सभी वर्गों के लिए बजट में कुछ भी राहत भरा नहीं है। देश में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर तैयार करने के बजाय रोजगार छीने जाने की नीति तय की गई जैसा कि शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत व सुदृढ़ बनाए जाने की बजाय इन दोनों के बजट में कटौती करना सीधे-सीधे स्वास्थ्य व शिक्षा को पंगु बनाने जैसा है। देश बेरोजगारी में पिछले 45 सालों के सबसे निचले स्तर पर है केंद्र सरकार ने बेरोजगारी को लेकर कोई ठोस नीति नहीं बनाई। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों से बजट में कटौती करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है जिस देश की सरकार शिक्षा पर खर्च करने से घबराती हो वो देश कैसे उन्नति करेगा। उन्होंने कहा कि इस बजट में घोषणाओं, वादों और आश्वासनों की भरमार है। इस बजट में किसानों, बागवानों, मजूदरों नौजवानों, महिलाओं व गरीब मध्यम वर्ग के लोगों की पूरी तरह से अनदेखी की गई है और यह बजट बेरोजगारी और महंगाई को बढ़ाने वाला है। मनरेगा जैसी योजनाओं में कटौती करके गरीब मजदूरों की कमर तोड़ने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों के बजट में किसान की आमदनी 2022 तक दोगुनी करने का वादा किया जाता था लेकिन इस बजट में यह नहीं बताया गया कि आमदनी दोगुनी होने के लिए किसानों को और कितने वर्षों तक इंतजार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि  बजट में न किसानों की आय दोगुनी हुई, न युवाओं को रोजगार मिला, न महंगाई कम हुई, न हर परिवार को छत मिली, आय किसकी दोगुनी हुई कागजों में कोई पता नहीं। इस कहते हैं मदारी का खेल, पिटारे में कुछ नहीं और जनता को खेल दिखा दिया। उन्होंने कहा कि इस बजट में हिमाचल प्रदेश के लिए कुछ खास नहीं है जबकि भाजपा को चार में से तीन सांसद, एक केंद्रीय केबिनेट मंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष देने वाले हिमाचल को भाजपाइयों ने बजट में ठगा है। इसकी हम घोर निन्दा करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का बजट सुनकर जनता रो रही है, यह बजट भाजपा के अंत का कारण बनेगा और आने वाले चुनावों में केंद्र सरकार का सफाया होगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

15 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

16 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

16 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

17 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

18 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

18 hours ago