मुख्य समाचार

सोलन : सोलन जिला में दुकानें खोलने और बंद करने का समय तय – श्रम अधिकारी

 सोलन (ब्यूरो रिपोर्ट),

श्रम अधिकारी सोलन पृथ्वी सिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम क्षेत्र सोलन, नगर परिषद परवाणु, नगर पंचायत कण्डाघाट, अर्की व अधिसूचित क्षेत्र कुनिहार, दाड़लाघाट, छावनी क्षेत्र सुबाथु, कसोली व डगशाई में स्थित सभी दुकानों, वाणिज्य सस्थांनों, होटल एंव रेस्टोरेंट के मालिकों  को सर्वविदित है कि हिमाचल प्रदेश दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1969 व नियम 1972 के प्रावधानों के अनुसार दुकानों को खोलने का समय सुबह 9:00 बजे व बंद करने का समय रात्री 8:00 बजे का है तथा बंद करने का दिन रविवार तथा छावनी क्षेत्र सुबाथु, कसौली व डगशाई के लिए सोमवार है। उन्होंने कहा कि हेयर ड्रेसर, ब्यूटी पार्लर, मटन, चिकन व मछली की दुकानों के लिए बंद करने का दिन मंगलवार रहेगा। उन्होंने कहा कि जिन दुकानों व अन्य संस्थानों जैसे होटल एवं रेस्टोरेंट आदि, अंडे की दुकान, दुग्ध उत्पाद, बै्रड, मिठाई, ताजे फल, फूल एवं सब्जियां, दवा व शल्य चिकित्सा, आटो रिपेयर आदि के संस्थानों व दुकानों के लिए खोलने व बंद करने का समय तथा बंद करने का दिन नहीं होगा जबकि इन दुकानो व संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को काम करने के घण्टे व साप्ताहिक अवकाश कानून्न देय होगा। श्रम अधिकारी ने बताया कि इन प्रावधानों का कुछ दुकानों व शाॅपिंग माॅल मालिकों द्वारा अनुपालन नहीं किया जा रहा है। जो कि इस अधिनियम के प्रावधानों की उल्लंघना है। उन्होंने कहा कि सभी दुकान, मॉल एवं वाणिज्य संस्थान के मालिक अधिनियम के प्रावधानों का नियम अनुसार पालन करें व जिन संस्थान मालिको द्वारा अपने व्यवसाय को चलाने के लिए कर्मचारी रखा है वह उन्हें कानुन्न सभी प्रकार की सुविधाएं और सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन, साप्ताहिक अवकाश, आकस्मिक अवकाश, बिमारी अवकाश व अर्जित अवकाश का नियमानुसार भुगतान करें। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए श्रम निरीक्षक परवाणु (मोबाईल न० 98176-25183), श्रम निरीक्षक सोलन (मोबाईल न० 82197-91149) व श्रम अधिकारी सोलन जाॅन सोलन दूरभाष न0 01792-227076 पर सीधा संपर्क किया जा सकता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

13 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

14 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

14 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

16 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

16 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

16 hours ago