अपराध /दुर्घटना

रामपुर : नोगली में दबोचे दो चिट्टा तस्कर, करीब 25 ग्राम चिट्टा बरामद

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

पुलिस उपमंडल रामपुर के तहत चिट्टा तस्करों पर जारी पुलिस कार्रवाई लगातार जारी है। गुरुवार रात मुख्य रामपुर के नोगली में दो अलग अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने करीब 25 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो तस्करों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस कि धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ रामपुर चंद्रशेखर कायथ ने बताया कि पहला मामला नोगली के पॉवर हाउस संपर्क मार्ग पर सामने आया। जहाँ एसएचओ रामपुर कर्म सिंह की अगुवाई में पुलिस दल गश्त पर था। इस दौरान रात करीब सवा ग्यारह बजे एक संदिग्ध अवस्था मे दिखे युवक की शक के आधार पर तलाशी ली गई। जिसमें युवक से 18.21 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी युवक की पहचान 31 वर्षीय जितेन्द्र उर्फ लबु पुत्र मेहर चंद गांव बतूना डाकघर नोगली तहसील रामपुर जिला शिमला के तौर पर हुई है। वही दूसरा मामला भी नोगली स्थित सर्वपल्ली बीएड कॉलेज के बाईपास रोड में देर रात करीब साढ़े बारह बजे सामने आया। जहाँ एसआई मोहन जोशी की अगुआई में पुलिस गश्ती दल ने एक संदिग्ध युवक को पूछताछ के लिए रोका और शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी में युवक से 6.21 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। युवक की पहचान अंकित चौहान पुत्र भगवान दास गांव व डाकघर भडावली तहसील रामपुर जिला शिमला उम्र 26 वर्ष के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस कि धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर आगामी करवाई शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

12 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

13 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

13 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

14 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

14 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

14 hours ago