भरमौर : उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

0
490

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),  

जिला चंबा में 74 वां गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2023 बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश  के विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने  मुख्य अतिथि  के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उपायुक्त चंबा दुनी चन्द राणा द्वारा जिला चंबा के समस्त उपमंडलों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मुहिम के तहत उपमंडल भरमौर के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी रविन्द्र कुमार, लिपिक रीडर शाखा, उपमंडलाधिकारी, नागरिक भरमौर एवं ओमप्रकाश जरियाल, उपमंडल रोजगार कार्यालय भरमौर का नाम भी इस सूची में शामिल किया गया और मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here