मुख्य समाचार

भरमौर : भरमौर में मनाया जाएगा उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

एसडीएम भरमौर असीम सूद की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आज लघु सचिवालय भरमौर के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के उपमंडल स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान उप मंडल अधिकारी भरमौर असीम सूद ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल भरमौर में मनाया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा 11 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा और परेड का निरीक्षण करने के उपरांत पुलिस की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट को सलामी दी जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उचित प्रबंध और तय सीमा के भीतर आयोजन की तैयारियों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान विभिन्न स्कूलों के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इसके अतिरिक्त मुख्य अतिथि द्वारा कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। बैठक में तहसीलदार अशोक कुमार, तहसीलदार होली राकेश कुमार, तहसील कल्याण अधिकारी विकास पखरेटिया, चिकित्सा अधिकारी आयुर्वेदिक डॉ. सुखविंदर सिंह, ओमी जरियाल विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

34 minutes ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

48 minutes ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

2 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

2 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

2 hours ago

देवभूमि में भक्ति का महाकुंभ: 6.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…

6 hours ago