मुख्य समाचार

मंडी : गणतंत्र दिवस पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

मंडी (ब्यूरो रिपोर्ट),

गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को सेरी मंच पर आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। यह जानकारी उपायुक्त अरिदंम चौधरी ने गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को शिक्षा मंत्री प्रातः पौने 11 बजे संकन गार्डन स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने और गांधी चौक में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत प्रातः 11:02 बजे सेरी मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इसके बाद वे परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगे और जिला वासियों के नाम अपना संदेश देंगे। इसके उपरांत सांस्कृतिक व पारितोषिक वितरण कार्यक्रम होगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को समारोह को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा। बैठक में एसडीएम, मंडी सदर रीतिका जिंदल, सहायक आयुक्त राकेश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

3 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

5 hours ago

60 पेटियां सड़क पर बिखरीं, अहाते में मौजूद लोग बाल-बाल बचे

निशेष शर्मा राजगढ़। जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में शुक्रवार को देसी शराब से लदी…

5 hours ago

एसजेवीएन ने रामपुर में 25वां आंतर-सीपीएसयू कबड्डी टूर्नामेंट सफलतापूर्वक कराया आयोजित

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन 412 मेगावाट रामपुर हाईड्रो परियोजना में आयोजित 25वें आंतर-सीपीएसयू…

8 hours ago

राशन डिपो में रिफाइंड तेल महंगा, अप्रैल से 10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में राशन कार्ड धारकों को अप्रैल माह से रिफाइंड तेल…

14 hours ago

नशे के खिलाफ एक्शन, 43 ग्राम चिट्टा संग आरोपी काबू

जीवन सिंह बिलासपुर। जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के शाहतलाई क्षेत्र में पुलिस ने नशा…

14 hours ago