मुख्य समाचार

मंडी : मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मंडी जिला पहुंच रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार मंडी जिला पहुंच रहे हैं। मंडी जिला के तहत करसोग के विश्व प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल तत्तापानी में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू जिला स्तरीय मकर सक्रांति मेले की अध्यक्षता करेंगे। सीएम का दोपहर बाद 2.30 तत्तापानी पहुंचने का कार्यक्रम हैं। यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री कोल (लोकल रौंगी) और माश की खिचड़ी का प्रसाद चखेंगे। खिचड़ी  DDBLG NGO की ओर से बनाई जा रही है। ये NGO पिछले 93 साल से तत्तापानी में खिचड़ी के महादान की परंपरा को निभा रहा है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार मकर सक्रांति पर अन्न और वस्त्र दान का विशेष महत्व बताया गया है। तत्तापानी में मुख्यमत्री का आधिकारिक तौर पर कार्यक्रम तय होने के बाद SDM सुरेंद्र ठाकुर सहित मेला कमेटी के सदस्यों ने खिचड़ी बनाने की तैयारियों का भी जायजा भी लिया। यहां CM सहित प्रदेश और बाहरी राज्य से आने वाले हजारों की संख्या में श्रद्धालु मकर सक्रांति में बनाई जाने वाली खिचड़ी का प्रसाद चखेंगे।  CM बनने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू का जिला मंडी के किसी भी क्षेत्र का ये पहला कार्यक्रम है। इस अवसर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू तत्तापानी के मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद 2.30 बजे तत्तापानी पहुंचेंगे। यहां सबसे पहले CM खिचड़ी का प्रसाद चखेंगे। इसके बाद वे जिला स्तरीय मकर सक्रांति मेले की अध्यक्षता करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से 4.30 बजे उनका वापस शिमला लौटने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से शाम 6 बजे शिमला पहुंचेंगे। पहली बार मुख्यमंत्री बने सुखविंदर सिंह सुक्खू का तत्तापानी पहुंचने पर भव्य स्वागत होगा। इसके लिए मेला कमेटी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली है। प्रदेश में ओल्ड पेंशन की बहाली को देखते हुए बड़ी संख्या में कर्मचारी भी मुख्यमंत्री के स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री का तत्तापानी आने का कार्यक्रम तय होते ही मेला कमेटी ने अभी अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों को निमंत्रण भेजा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

भटटाकुफर चौक पर सड़क धसने की घटना पर NHAI ने दिया स्पष्टीकरण

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ), एनएचएआई स्पष्ट करना चाहता है कि आज सुबह से इंटरनेट…

1 day ago

पुलिस थाना नालागढ़ की कार्रवाई में अवैध देसी कट्टा बरामद, Arms Act के तहत मामला दर्ज

सोलन (नरेंद्र कुमार, संवाददाता), आज पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने गांव दत्तोवाल मे आरोपी…

1 day ago

जीवन में सफलता प्राप्त करने का नहीं होता है कोई शॉर्टकटः राजेश धर्माणी

भगेड़ स्कूल में आयोजित क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बोले तकनीकी शिक्षा मंत्री…

1 day ago

नाहन में 26 नवंबर को मजदूर, किसानों का होगा संयुक्त प्रदर्शन

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता), सीटू जिला सिरमौर कमेटी आज से लागू किए गए चारों लेबर…

1 day ago

फोरलेन निर्माण कार्य पर आगामी आदेशों तक रहेगी रोक- उपायुक्त

शिमला (विकस शर्मा, ब्यूरो चीफ), भटटाकुफर चौक पर सड़क धसने की घटना का निरीक्षण उपायुक्त…

1 day ago

ऊना गोली कांड मामला : पूर्व विधायक सतपाल रायजाधा ने मौजूदा विधायक सतपाल सिंह सत्ती को लीगल नोटिस भेजा =

ऊना (अक्की रत्तन),पूर्व विधायक सतपाल रायजाधा ने मौजूदा विधायक सतपाल सिंह सत्ती को लीगल नोटिस…

1 day ago