मुख्य समाचार

सिरमौर : शिरगुल महाराज की तपो स्थली चूड़धार में हुआ पांचवा हिमपात

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),  

सिरमौर व शिमला जिले की करीब 12 हजार फुट ऊंची चोटी व प्रदेश के प्रसिद्ध आराध्य देव शिरगुल महाराज की तपो स्थली चूड़धार में  इस मौसम का पांचवा हिमपात हुआ शुक्रवार सुबह चोटियां सफेद रंग से सज गई। बता दें कि चूड़धार की चोटी में बुधवार सुबह से बादलों ने डेरा डाले रखा व अचानक रात को मौसम ने करवट बदली व हिमपात हुआ। आज हरिपूरधार क्षेत्र मे भी हल्का हिमपात हुआ मगर कुछ समय बाद मौसम साफ हो गया और मध्यम ऊंचाई व निचले  क्षेत्रो मे बारिश की बूंद तक नही टपकी यहा पिछले तीन महीनो से भंयकर सुखा पड़ रहा है जिससे किसानों व बागवानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहा इन दिनों सेब आडू, पलम, खुमानी आदि के बगीचो मे कंटिग, प्रुनिग, मलचिग व तोलिये बनाने व खाद डालने का समय होता है यह कार्य वर्षा पर निर्भर करता है। भंयकर सुखा पड़ने के कारण यह कार्य एक महीने लेट हो गया है इसी तरह यहा इन दिन लहसुन, आलू, मटर, गैहू आदि की फसले लगी है मगर वर्षा ना होने के कारण यह फसले सुखने के कगार पर है। चूड़धारमे हुये हिमपात से ठंड जरूर दुगुनी बढ़ गई। इस हिमपात से नौहराधार, हरिपुरधार, राजगढ पझौता आदि क्षेत्र के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। चूड़धार में बर्फ गिरने के चलते चूड़धार का तापमान माईनस डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है जबकि नौहराधार, हरिपुरधार व राजगढ पझौता का न्युनतम तापमान 7 से 8 डिग्री दर्ज किया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

28 जून का प्रस्तावित बिजली शटडाउन स्थगित, अब 29 जून को रहेगा पावर कट

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर में 28 जून दिन रविवार को…

2 days ago

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया किन्नौर में सफलता का परचम

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य…

3 days ago

विश्व नशा निषेध दिवस पर आदर्श संस्था द्वारा नशा जागरूकता रैली का आयोजन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श…

3 days ago

समर मेला “कमाल की तैयारी” हेतु लाहौल विकास खण्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026…..जिला भर में बच्चों की…

3 days ago

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी ने भी गंवाई जान, खाई में गिरने से दंपति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…

4 days ago