राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),
सिरमौर व शिमला जिले की करीब 12 हजार फुट ऊंची चोटी व प्रदेश के प्रसिद्ध आराध्य देव शिरगुल महाराज की तपो स्थली चूड़धार में इस मौसम का पांचवा हिमपात हुआ शुक्रवार सुबह चोटियां सफेद रंग से सज गई। बता दें कि चूड़धार की चोटी में बुधवार सुबह से बादलों ने डेरा डाले रखा व अचानक रात को मौसम ने करवट बदली व हिमपात हुआ। आज हरिपूरधार क्षेत्र मे भी हल्का हिमपात हुआ मगर कुछ समय बाद मौसम साफ हो गया और मध्यम ऊंचाई व निचले क्षेत्रो मे बारिश की बूंद तक नही टपकी यहा पिछले तीन महीनो से भंयकर सुखा पड़ रहा है जिससे किसानों व बागवानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहा इन दिनों सेब आडू, पलम, खुमानी आदि के बगीचो मे कंटिग, प्रुनिग, मलचिग व तोलिये बनाने व खाद डालने का समय होता है यह कार्य वर्षा पर निर्भर करता है। भंयकर सुखा पड़ने के कारण यह कार्य एक महीने लेट हो गया है इसी तरह यहा इन दिन लहसुन, आलू, मटर, गैहू आदि की फसले लगी है मगर वर्षा ना होने के कारण यह फसले सुखने के कगार पर है। चूड़धारमे हुये हिमपात से ठंड जरूर दुगुनी बढ़ गई। इस हिमपात से नौहराधार, हरिपुरधार, राजगढ पझौता आदि क्षेत्र के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। चूड़धार में बर्फ गिरने के चलते चूड़धार का तापमान माईनस डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है जबकि नौहराधार, हरिपुरधार व राजगढ पझौता का न्युनतम तापमान 7 से 8 डिग्री दर्ज किया है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…