मुख्य समाचार

किन्नौर : एबीवीपी इकाई द्वारा किया गया संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र कुमार नेगी और विशिष्ट अतिथि  जिला संगठन मंत्री पवन कुमार उपस्थित रहे। मुख्याअतिथि जी ने राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर स्वामी विवेकानंद जी के जीवनी तथा उनके विचारों के बारे में बताते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी महान पुरुष थे जिन्होंने अपनी सोच और विचार से सबको प्रभावित किया। स्वामी विवेकानन्द जी के कुछ विचारो को रखते हुए कहा कि पहले हर अच्छी चीज का मजाक उड़ाया जाता हैं, फिर उसका विरोध किया जाता है और फिर अंत में उसे स्वीकार किया जाता हैं। उन्होंने कहा कि आज हमें स्वामी स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। स्वामी विवेकानंद जी एक महान विद्वान थे जिन्होंने दुनियां को वेदांत, योग धर्म का विचार दुनिया को दिया। इस  अवसर पर जिला विस्तारक मयंक कुमार,  नगर अध्यक्ष सूर्य प्रकाश, नगर मंत्री पूजा चारस, इकाई अध्यक्ष रितिका, बी०ए० प्रमुख आयुषी, अभिषेक,चिराग, प्रीति, अनुराग आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

28 जून का प्रस्तावित बिजली शटडाउन स्थगित, अब 29 जून को रहेगा पावर कट

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन शहर में 28 जून दिन रविवार को…

2 days ago

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया किन्नौर में सफलता का परचम

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS) निगुलसरी के वाणिज्य…

3 days ago

विश्व नशा निषेध दिवस पर आदर्श संस्था द्वारा नशा जागरूकता रैली का आयोजन

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), विश्व नशा निषेध दिवस के अवसर पर आदर्श…

3 days ago

समर मेला “कमाल की तैयारी” हेतु लाहौल विकास खण्ड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026…..जिला भर में बच्चों की…

3 days ago

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी ने भी गंवाई जान, खाई में गिरने से दंपति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के लिल्ह इलाके में वीरवार को एक हृदयविदारक हादसे में…

3 days ago