ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले हर खेगुआ नामक स्थान शनिवार रात मारुति कार एक्सीडेंट में जहां 2 लोगों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, वहीं अन्य लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार सवार ददाहू से अपने गांव उंगर-कांडो अथवा संगड़ाह की तरफ आ रहे थे। घायलों को खाई से निकाल कर हॉस्पिटल पहुंचाने वाले ग्रामीणों के अनुसार हादसे में दुर्गा राम व सतपाल की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। 40 वर्ष घायल जय प्रकाश को जहां ददाहू अस्पताल से मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया, वहीं 25 वर्षीय रविन्द्र की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसडीएम संगड़ाह डॉ. विक्रम नेगी ने बताया कि 1 घायल को राहत राशि जारी की जा चुकी है, जबकि पटवारी रजाना अंकुश मृतकों के परिजनों से भी संपर्क कर रहे हैं। डीएसपी संगड़ाह मुकेश कुमार के अनुसार मामले की तहकीकात जारी है। संगड़ाह -रेणुकाजी-नाहन रोड़ पर हुए इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…